Rishikesh Breaking: मांगों को लेकर एनपीडीए सख्त, 19 जुलाई से एम्स परिसर में अनिश्चितकालीन धरना !

खबरे शेयर करे :

लंबित मांगों पर कार्रवाई न होने से आक्रोशित नर्सिंग प्रोफेशनल डेवलपमेंट एसोसिएशन (एनपीडीए) एम्स ने 16 जुलाई से चरणबद्ध आंदोलन की चेतावनी दी है।

एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश के चौधरी और महासचिव चंद्रभान ने बताया कि मांगों पर कार्रवाई के लिए कई बार लिखित एवं मौखिक रूप से प्रशासन के समक्ष बात रखी गई है। लेकिन प्रशासन उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रहा है। चौधरी ने कहा कि पात्र नर्सिंग अधिकारियों का प्रोबेशन पूर्ण करना, वरिष्ठता सूची प्रकाशित करना, समयबद्ध पदोन्नति, ईएचएस योजना के अंतर्गत सभी आवश्यक दवाइयों एवं नियमित जांचों की उपलब्धता सहित कई अन्य मांगें लंबे समय से प्रशासन से की जा रही हैं। महासचिव चंद्रभान ने बताया कि संगठन 19 जुलाई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू करेगा। इससे पूर्व संगठन के सभी सदस्य 16 जुलाई से काला बैज पहन कर विरोध जताएंगे, 18 जुलाई को शांतिपूर्ण रैली निकालेंगे।

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    झमाझम बारिश का दिखा असर, प्रदूषण घटने से दून और ऋषिकेश की हवा हुई साफ !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :हवा की गुणवत्ता पर धूल के कणों का काफी असर पड़ता है, ऐसे में बारिश होने से वातावरण में मौजूद धूल और सड़क पर मौजूद धूल में…


    खबरे शेयर करे :

    ऋषिकेश: गंगा आरती और पूजन के बाद रिवर राफ्टिंग का आगाज, मुनि की रेती में फिर लौटेगा रोमांच !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राफ्टिंग व्यवसायियों, रिवर गाइड्स और पर्यटन से जुड़े स्थानीय लोगों ने गंगा घाट पर मां गंगा का दुग्धाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और पर्यटकों की सुरक्षा के साथ…


    खबरे शेयर करे :