नुमाइश में तलवारबाजी करने के दो आरोपी गिरफ्तार

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। एसओजी और हल्द्वानी पुलिस ने नुमाइश में तलवारबाजी कर मारपीट करने के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए दोनों युवक उधम सिंह नगर जिले के हिस्ट्रीशीटर रह चुके हैं। एसएसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत किया है। बीती 20 जुलाई को अजीत सिंह बगडवाल पुत्र टीकम सिंह बगडवाल निवासी रामड़ी छोटी निकट केवीएम स्कूल गांधी आश्रम मुखानी ने नुमाईस एमबी इन्टर कालेज ग्राउण्ड में वाहन पार्किंग को लेकर हुए विवाद के दौरान कई लोगों पर धारदार हथियार से मारपीट करने व गाली गलौज करने का आरोप लगाते हुए पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। जिसके बाद पुलिस ने घटना स्थल की सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। वहीं दो और नामजद आरोपियों को पुलिस व एसओजी ने ओपन यूनिवर्सिटी के पास से गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में सिमरनदीप सिंह पुत्र अजमेर सिंह निवासी ग्राम अनजनियां फार्म थाना पुलभट्टा किच्छा और आशुतोष भण्डारी उर्फ आशु पुत्र भूपाल सिंह भण्डारी निवासी लालपुर किच्छा शामिल हैं। पूछताछ में पता चला कि पकड़े गए आरोपियों सिमरनदीप व आशु उर्फ आशुतोष भण्डारी की मुलाकात 2022 में हुई थी। पूर्व में पकड़ा गया आरोपी देवेन्द्र सिंह बिष्ट एमबी डिग्री कालेज हल्द्वानी में मारपीट के मामले में जेल गया था। 20 जुलाई को दोनों एमबी इंटर कालेज प्रांगण में मारपीट की घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए थे। पकड़ा गया आरोपी आशुतोष उर्फ आशु थाना किच्छा थाने का हिस्ट्रीशीटर है जिसके खिलाफ उधम सिंह नगर में हत्या के प्रयास, लूट, बलवा, मारपीट, अस्लाहों की तस्करी आदि के कुल 15 मामले दर्ज हैं। जबकि सिमरनदीप सिंह थाना पुलबट्टा जनपद यूएसनगर का हिस्ट्रीशीटर है जिसके विरूद्ध हत्या के प्रयास, अवैध अस्लाह, गुण्डा अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट के तहत 15 अभियोग पंजीकृत हैं। दोनों ही हार्डकोर क्रिमिनल हैं। सफलता पर एसएसपी पीएन मीणा ने पुलिस टीम को ढाई हजार रूपए का ईनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में एसएसआई महेन्द्र प्रसाद, एसआई दिनेश जोशी, एसओजी प्रभारी संजीत राठौर, हे.कां. ललित श्रीवास्तव, हेमन्त लुंठी, कां. बंशीधर जोशी, चन्दन नेगी, राजेश बिष्ट, अरविन्द शामिल रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :