नहर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। काठगोदाम थाना क्षेत्र के देवलातल्ला की सिंचाई नहर में नवजात का शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची काठगोदाम पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।गौर हो कि कलयुगी मां ने नवजात बेटे को जन्म देते ही नहर में फेंक दिया। जैसे ही लोगों ने शव को नहर में देखा तो हड़कंप मच गया। साथ ही मौके पर लोगों की भीड़ लग गई। जिसके बाद सूचना तत्काल पुलिस को दी। पुलिस के अनुसार देवलातल्ला के ग्रामीणों ने बताया कि सिंचाई नहर में एक नवजात का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। चिकित्सकों के अनुसार नवजात लड़का था और उसके नाभी में नाल लगी हुई थी। संभावना जताई कि प्रसव के समय महिला का आठ से नौ माह का गर्भ रहा होगा।प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा है बिन ब्याही मां ने लोकलज्जा के डर से इस बच्चे को जन्म देने के बाद नहर में फेंक दिया होगा। पुलिस ने बताया कि अभी तक मामले में किसी भी तरह का सुराग नहीं मिला है। मामले की जांच की जा रही है इसके अलावा आसपास के सीसीटीवी कैमरे की भी जांच की जा रही है। काठगोदाम थाना प्रभारी विमल मिश्रा ने बताया की पोस्टमार्टम रिपोर्ट के साथ-साथ डीएनए टेस्ट भी कराया जा रहा है। पुलिस टीम को मामले की खुलासा के लिए लगाया गया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :