नहीं रहे वरिष्ठ अधिवक्ता व हाईकोर्ट के पूर्व महाधिवक्ता नैथानी।

खबरे शेयर करे :

नैनीताल। वरिष्ठ अधिवक्ता,संविधान के विशेष ज्ञाता व दो बार उत्तराखंड हाईकोर्ट में महाधिवक्ता रहे एल. पी. नैथानी(93) का विगत दिवस दुबई में निधन हो गया। उनका दाह संस्कार उत्तराखंड में ही होगा फिलहाल दुबई से उनके पार्थिव शरीर को भारत लाने की तैयारी की जा रही है।
बता दें कि स्वर्गीय एल. पी. नैथानी की पढ़ाई इलाहाबाद से हुई और वर्ष 1953 में उन्होंने एलएलबी की डिग्री हासिल की और वर्ष 1959 में बार कौंसिल ऑफ उत्तर प्रदेश पंजीकृत हुए थे, वह संविधान के विशेष ज्ञाता थे और कई विभागों व संस्थानों के अधिवक्ता रहे। उत्तराखंड आंदोलन के दौरान हुए मुजफ्फरनगर कांड के पीडितों को मुवावजा दिलाने व इस प्रकरण की इलाहाबाद हाईकोर्ट से सीबीआई से जांच के आदेश कराने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका थी।वह पर्यावरण, कानून तथा मानवाधिकार कानून और सामाजिक मुद्दों के विद्वान थे साथ ही एक अच्छे खिलाड़ी भी थे। उन्हें राज्य सरकार की अधिसूचना 29 नवंबर 2000 के माध्यम से उत्तराखंड राज्य के पहले महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया था और उन्होंने 5 अप्रैल 2002 तक इस पद के कर्तव्यों का पालन किया। 12 मार्च 2007 की अधिसूचना के माध्यम से उन्हें फि र से राज्य के महाधिवक्ता के रूप में नियुक्त किया गया और 15 जनवरी 2010 तक इस पद पर रहे।
काबिलगौर है कि एल.पी. नैथानी 50 वर्षों से अधिक समय तक कानूनी बिरादरी के संरक्षक रहे। वह हजारों लोगों के खासकर विधि व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए प्रेरणा का एक बड़ा स्रोत रहे। उनकी पत्नी का पहले ही निधन हो गया है। उनकी तीन पुत्रियां हैं और तीनों डाक्टर हैं, जिनमें से दो दुबई व एक अमेरिका में रहती हैं। वह मूलतरू पौड़ी के नैथानी गांव के रहने वाले हैं । उन्होंने अपनी लाइब्रेरी की समस्त कानूनी व अन्य पुस्तकें हाईकोर्ट बार को दान कर दी थी। उनके निधन पर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :