हिस्ट्रीशीटर हिमांशु पंत ऊर्फ पटाका को गिरफ्तार किया

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी में पुलिस ने कई मोबाइल चोरी में लिप्त शातिर चोर व हिस्ट्रीशीटर हिमांशु पंत ऊर्फ पटाका को गिरफ्तार किया है। उसके पास से चोरी के मोबाइल बरामद हुए हैं।

पुलिस के मुताबिक 28 जुलाई को गौरव विष्ट पुत्र चन्दन सिंह निवासी नीलकण्ठ कालोनी रामपुर रोड हल्द्वानी ने थाना पर आकर तहरीर दी कि वादी व उसका दोस्त डिग्री कालेज में पेपर देने गये थे तथा उनके द्वारा अपने मोबाइल स्कूटी की डिग्री में रख दिये थे। जो कि किसी अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिये गये हैं।

सूचना पर थाना हल्द्वानी पर एफआईआर न0 275/24 धारा 303(2) बी0एन0एस0 पंजीकृत किया गया।। जनपद नैनीताल में चोरी की घटनाओं का प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद नैनीताल द्वारा संज्ञान लेते हुए खुलासे हेतु सम्बन्धित को निर्देशित किया गया।

इस बीच पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त हिमांशु पंत उर्फ पटाका पुत्र पंकज पन्त निवासी ईडब्ल्यूएस कालोनी आवास विकास हल्द्वानी  है।

शातिर चोर थाना हल्द्वानी का हिस्ट्रीशीटर भी है। जिसके विरूद्ध दर्जनों मुकदमे (आर्म्स/एनडीपीएस/मारपीट के अभियोग) दर्ज हैं। उसके पास से 02 अदद मोबाईल आईफोन (एप्पल), एनड्राईड बरामद हुए। गिरफ्तारी टीम में उपनिरीक्षक देवेन्द्र सिंह राणा चौकी प्रभारी भोटिया पडाव,संजीत सिंह राणा, प्रकाश बडाल कुन्दन सिंह शामिल थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :