नजायज सम्बन्ध के चलते महिला ससुराल से जेवर और पति के शैक्षिण प्रमाण पत्र लेकर फरार।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। नाजायज सम्बन्ध सामने आने पर महिला ने ऐसी चाल चली कि सब हैरान रह गए। उसने ससुराल से जेवर और पति के शैक्षिक प्रमाण पत्र समेट कर फरार हो गई और दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मुखानी थाना क्षेत्र में रहने वाले युवक ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ हरियाणा की एक कंपनी में काम करता था। आरोप है कि उसकी पत्नी के वहीं काम करने वाले एक व्यक्ति के साथ नाजायज संबंध हो गए। पति को इसका पता चल गया, लेकिन वह चुप रहा।

हालांकि इस घटना से वह अवसाद में आ गया। उसने जान देने की कोशिश, लेकिन बहन ने उसे समझा दिया। युवक की बहन ने भाभी को भी समझाना चाहा, लेकिन वह मायके चली गई। जाने से पहले वह अपने साथ आभूषण और पति के शैक्षिक प्रमाण पत्र भी ले गई।

इसके बाद उसने पति व ससुरालियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज करा दी। रिपोर्ट दर्ज होने से क्षुब्ध युवक ने 6 जुलाई को सोशल मीडिया पर पोस्ट डाली और टॉयलेट क्लीनर पीकर जान देने की कोशिश की। इसके बाद युवक ने अपनी पत्नी व उसके परिजनों के खिलाफ मुखानी थाने में तहरीर दी। मुखानी थानाध्यक्ष पंकज जोशी का कहना है कि तहरीर मिली है, उसकी जांच की जा रही है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :