इमाम हुसैन की शहादत का प्रतीक मोहर्रम काशीपुर में भी अकीदत के साथ मनाया गया

खबरे शेयर करे :

इमाम हुसैन की शहादत का प्रतीक मोहर्रम काशीपुर में भी अकीदत के साथ मनाया गया

काशीपुर। पैगंबर मोहम्मद के नवासे इमाम हुसैन की शहादत का प्रतीक मोहर्रम काशीपुर में भी अकीदत के साथ मनाया गया। दसवीं का जुलूस निकालकर ताजियों को करबला में दफन किया गया। मान्यतानुसार हुसैन व उनके 72 साथियों ने इस्लाम के लिए यजीद से जंग कर अपनी शहादत दी थी। मोहर्रम उसी कुर्बानी को याद करने का पर्व है। मंगलवार रात विभिन्न मोहल्लों में ताजिया स्थापित किया गया था बुधवार को स्थापित ताजिया का जुलूस निकाला गया। उसके दीदार के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। जुलूस में या हुसैन हम न हुए, या नवी हम न थे, की सदाओं से वातावरण गुंजायमान रहा। मोहल्ला नई बस्ती, अल्ली खां, पक्काकोट आदि मौहल्लों के ताजिए विभिन्न मार्गों से होते हुए मौहल्ला अल्ली खां स्थित करबला मैदान पहुंचे। जहां सरवरखेडा, मिस्सरवाला, बैलजुड़ी के ताजिये 35 फीट ऊंचे नजर आए। जहां ताजियों को बाद में दफन किया गया। उधर, करबला मैदान में मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा। यहां करबला कमेटी अध्यक्ष रफी खान, सचिव पप्पू मंसूरी, डा. एमए राहुल, अनवर, शाहबाज, आरिश, अली जान समेत कोतवाली के वरिष्ठ पुलिस उपनिरीक्षक सतीश शर्मा, उपनिरीक्षक राजेंद्र सिंह, उपनिरीक्षक चित्रगुप्त, उपनिरीक्षक प्रकाश चंद्र आदि पुलिस कर्मी मौजूद रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :