एस सी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट भी रहा शतप्रतिशत

खबरे शेयर करे :

एस सी गुड़िया आईएमटी के विद्यार्थियों का परीक्षा परिणामों में शानदार प्रदर्शन

बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर का रिजल्ट भी रहा शतप्रतिशत

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येन्द्र चन्द्र गुडिया आईएमटी के विगत दिवस आए परीक्षा परिणामों में संस्थान के छात्र व छात्राओं ने पुनः शानदार प्रदर्शन को दोहराते हुए कुमाऊ विश्वविद्यालय में संस्थान का परचम लहराया है| उक्त जानकारी देते संस्थान के यूजी विभाग की प्राचार्य डाक्टर निमिशा अग्रवाल ने बताया कि बीबीए चतुर्थ सेमेस्टर के परिक्षा परिणामों में विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है । उक्त कक्षा में अनुज रानियाल ने सार्वाधिक 70.57% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं रितिका सनवाल 68.71 प्रतिशत अंक के साथ द्वितीय रही इसकी प्रकार 68.00 अंको के साथ तनिष्क यादव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया । वही अंजली कुमारी एवम सुखमन प्रीत कौर ने 67.57 प्रतिशत अंक प्राप्त कर कक्षा में संयुक्त रूप से चर्तुथ स्थान प्राप्त किया। वहीं दिशा राजपुत 67.43 प्रतिशत अंको के साथ पंचम स्थान पर रही । अन्य विद्यार्थियों ने भी कक्षा में शानदार प्रदर्शन करते हुए विश्वविद्यालय स्तर पर संस्थान का नाम रोशन किया है। यहां बताते चले की संस्थान के विद्यार्थी लगातार अपनी अपनी कक्षाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए निरंतर विश्वविद्याल स्तर पर संस्थान का नाम रोशन कर रहे है।
विद्यार्थियों की बेहतरीन प्रदर्शन पर संस्थान की चेयरमैन श्रीमती विमला गुड़िया, चंद्रावती तिवारी कन्या महाविद्यालय की उप प्राचार्य डॉक्टर दीपिका गुड़िया आत्रेय, संस्थान की एकेडमिक काउंसिल के सदस्य डॉक्टर नीरज आत्रेय, संस्थान के निदेशक (एकेडमिक), प्राचार्य लॉ, निदेशक (प्रशासन), रजिस्ट्रार (यूजी/पीजी) ,डीएसडब्लू, उप प्राचार्य यूजी एवम समस्त डीन सहित सभी फैकल्टी एवं स्टाफ मेंबर सहित विद्यार्थियों के अभिभावकों ने विद्यार्थियों के उज्वल भविष्य की कामना की है ।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :