नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार को आपदा प्रबंधन में ‘फेल’ करार दिया

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने धामी सरकार को आपदा प्रबंधन में ‘फेल’ करार दिया

नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने किया आपदा प्रभावित क्षेत्र भिलंगना (तिनगढ़, तोली, बुढाकेदार) का दौरा किया

 

टिहरी नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने घनसाली के बुढाकेदार क्षेत्र के ग्राम भिगुन के तिनगढ, तोली और बुढाकेदार का सघन दौरा किया, नेता विपक्ष ने सबसे पहले राहत शिविर इंटर कॉलेज में रह रहे आपदा प्रभावित लोगो से मुलाकात कर उनका दुख दर्द समझा और उनको हर संभव मदद देने की बात कही
राहत शिविर मे आपदा से पीड़ित नागी देवी, कीड़ी देवी, पुन्हा देवी,शिवा जो कि निराश्रित परीवार है उन्होंने नेता प्रतिपक्ष को आपबीती सुनाई
नेता प्रतिपक्ष आर्य ने व्यवस्थाओ का जायजा लिया, इसके बाद नेता प्रतिपक्ष ने तिनगढ़ के क्षतिग्रस्त घरों और पूरे इलाके का दौरा किया, ग्राम तोली मे विरेन्द्र शाह की पत्नि सरिता देवी और बेटी अंकिता की मलवे मे दब कर दुखद मृत्यु हों गई थी जहाँ जाकर उन्होंने विरेन्द्र से शोक संवेदना व्यक्त की।
श्री आर्य ने कहा कि तोली ग्राम के ऊपर भी खतरा मंडरा रहा है उन्होंने कहा ग्रामीणों ने बताया कि तिनगढ़ के ऊपर की बासर नहर भी क्षति का एक का कारण हो सकता है जिसके लिये सरकार को समय रहते कदम उठाने चाहिए
उन्होंने कहा कि सरकार को जनहित में आपदा के मानकों मे परिवर्तन करना होगा,आर्य ने कहा सरकार आपदा प्रबंधन में फेल है राज्य सरकार को तिनगढ़, तोली के पूर्ण विस्थापन के जल्द कदम उठाने चाहिय
श्री आर्य ने कहा कि प्रशासन को आपदा ग्रस्त घरो से उनके जरूरी सामानों को शिफ्ट करने मे मदद करनी चाहिए साथ ही सदमे में रह रहे लोगो की तत्काल मदद करनी चाहिय
श्री आर्य ने कहा पहाड़ों मे डेढ़ लाख रुपए में घर नही बन सकता और कृषि भूमि की क्षतिपूर्ति दस हजार रुपए भी नाकाफी है उन्होंने धामी सरकार से नियमो को शिथिल कर आपदा प्रभावित लोगों की मदद करने की मांग की
नेता प्रतिपक्ष आर्य ने क्षेत्र को आपदा के लिये अति संवेदनशील बताते हुए सरकार से इस क्षेत्र के लिए दीर्घकालिक प्लान बनाने की बात कही
नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के साथ विधायक प्रतापनगर विक्रम सिंह नेगी, जिलाध्यक्ष राकेश राणा, पूर्व प्रमुख भिलंगना विजय गुनसोला, पूर्व जिलाध्यक्ष शांति प्रसाद भट्ट , पूर्व प्रमुख धनी लाल शाह, डॉ राकेश लाल शाह, ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी प्रसाद जोशी, ब्लॉक बाल गंगा अध्यक्ष जसवीर सिंह नेगी, गबर सिंह नेगी, दिनेश लाल, मुरारी लाल खंडवाल, खुशी लाल ,राकेश थलवाल, श्याम लाल साह, बाल कृष्ण नौटियाल, हिम्मत रौतेला, कैलाशी देवी, हुकम सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत, बच्चन सिंह रावत, सतीश जोशी, बावन सिंह बिष्ट, संतोष रतूड़ी, बसंत लाल, हुकम सिंह रावत, कुंवर सिंह रावत आदि मौजूद रहे


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :