संयुक्त किसान मोर्चा ने धामी सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया

खबरे शेयर करे :

संयुक्त किसान मोर्चा ने धामी सरकार को किसान विरोधी सरकार बताया

 

रूद्रपुर में संयुक्त किसान मोर्चा उत्तराखंड की राज्य स्तरीय ऑर्डिनेशन कमेटी की बैठक हुई
बैठक की अध्यक्षता बलविंदर सिंह अवतार सिंह ,जगीर सिंह व जगतार सिंह बाजवा ने की
बैठक में संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा जारी किये गये कार्यक्रमों को लागू करना व प्रदेश में स्थानीय समस्याओं पर चर्चा की गई साथ ही जनमुद्दों को लेकर सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन करने और उत्तराखंड में संयुक्त किसान मोर्चे को मज़बूत करने को लेकर विचार विमर्श भी किया गया
संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेशन कमेटी के सदस्य एवं तराई किसान संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष तजिंदर सिंह विर्क में कहा कि देश की जनता ने लोकसभा चुनाव में 10 साल देश मे राज कर रही सरकार को आईना दिखाने का काम किया है
तजिंदर सिंह विर्क ने कहा जिस तरीक़े से उतराखंड में सीलिंग के क़ानून के अंदर रातोरात संशोधन करके सीलिंग की ज़मीन को कौड़ियों के भाव मुख्यमंत्री धामी ने अपने चहेतों को बाँटने का काम किया है ये प्रदेश के भूमिहीनों के साथ धोखा है
उन्होंने कहा राज्य गठन के समय यह तय हुआ था कि उत्तर प्रदेश का भूमि क़ानून ही उत्तराखंड में प्रभावी रहेगा लेकिन जिस तरह से सीलिंग के क़ानून में संशोधन हुआ है यह ग़ैरक़ानूनी है विर्क ने कहा आगामी नौ अगस्त को प्रदेश के जिला मुख्यालयों पर कॉरपोरेट भगाओ खेती बचाओ कार्यक्रम किए जाएंगे
अखिल किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष गंगाधर नौटियाल ने कहा कि प्रदेश के किसानों को पंजाब ,उत्तर प्रदेश की तर्ज़ पर नलकूप और सिंचाई करने वाले किसानों को मुफ़्त बिजली एवं घरेलू मीटरों पर 3 00 यूनिट फ़्री बिजली देने चाहिए साथ ही मनरेगा मज़दूरों को 5 सौ रुपया प्रतिदिन दिहाडी करनी चाहिए
जगतार सिंह बाजवा ने कहा की बाजपुर के भूमि मामले को लेकर सरकार संवेदनशील नहीं है एक वर्ष होने जा रहा है लेकिन सरकार को सुध नही है उन्होंने कहा समस्या का समाधान नहीं हुआ तो सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन किया जाएगा
किसान नेता बल्ली सिंह चीमा ने कहा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार को किसानों की कोई चिंता नही है


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :