भूरारानी और सिंह कॉलोनी में विद्युत कटौती से निजात दिलाने की मांग

खबरे शेयर करे :

भूरारानी और सिंह कॉलोनी में विद्युत कटौती से निजात दिलाने की मांग

भाजपा नेता चुघ के नेतृत्व में ग्रामीणों ने अधीक्षण अभियंता को सौंपा ज्ञापन
रुद्रपुर -विद्युत कटौती और लो वोल्टेज की समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर आज वार्ड नंबर 32 -33 भूरा रानी और सिंह कॉलोनी के दर्जनों ग्रामीणों ने नगर निगम के सामने विद्युत विभाग पहुंचकर अधीक्षण अभियंता को ज्ञापन सौंपा। दिए गए ज्ञापन में उन्होंने बताया कि लगातार अघोषित कटौती और लो वोल्टेज से लोग दुखी हो चुके हैं और विभाग के अधिकारियों द्वारा अनदेखी की जा रही है। जिसके चलते लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है ।बिजली न होने कारण पानी की समस्या भी खड़ी हो गई है और भोजन बनाने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है। इस भीषण गर्मी में बच्चों के स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है ।भाजपा नेता चुघ ने कहा कि भूरा रानी में नया फीडर बनकर तैयार है लेकिन उसे लाइनों से नहीं जोड़ा गया उन्होंने कहा कि यह फीडर तत्काल शुरू किया जाए ।उन्होंने बताया कि दानपुर नवोदय में उच्च क्षमता के फीडर हैं ऐसे में जाफरपुर धौलपुर में भी एक नया फीडर लगाया जाए। ताकि भूरा रानी सिंह कॉलोनी के लोगों को विद्युत समस्या से निजात मिल सके। साथ ही उन्होंने कहा कि खेड़ा उच्च प्राथमिक विद्यालय के ऊपर से 11000 की विद्युत लाइन जाती है जिससे हादसा होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में कोई जनहानि ना हो इसलिए उसे विद्युत लाइन को वहां से हटाया जाए। ज्ञापन देने वालों में पूर्व पार्षद सुशील चौहान, पिंटू पाल, सुनील कुमार ,सुमित कुमार, सेवाराम ,अनिल रावत ,सुनील चुघ, रोहित कालड़ा ,चंद्रप्रकाश गांधी ,गोविंद ग्रोवर, रवि कालड़ा, राजेश कुमार, तरुण गहलोत, मनोज शाह ,विजय वर्मा ,विपिन भट्ट ,सुरेंद्र चौधरी ,अनिल वर्मा, गुलाब ठाकुर, सुरेश अरोड़ा ,नरेश नौटियाल ,उदय यादव ,रोहित तिवारी, शैलेंद्र चौधरी आदि मौजूद थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :