अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ डीपीएस अकादमी में उद्घाटन मैच जीता

खबरे शेयर करे :

अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ डीपीएस अकादमी में उद्घाटन मैच जीता

क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के तत्वधान में जिले की अंडर 14 जिला क्रिकेट लीग प्रतियोगिता का शुभारंभ डीपीएस स्कूल रुद्रपुर के क्रिकेट मैदान में हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डीपीएस स्कूल के चैयरमैन और उत्तराखंड फेंसिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। अपने संबोधन मे उन्होंने क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के द्वारा क्रिकेट के विकास पर किए जाने वाले कार्यो के सराहना की और खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी।
उद्घाटन मैच डीपीएस एकेडमी रुद्रपुर और मौर्य क्रिकेट अकादमी गदरपुर के मध्य खेला गया ।मौर्य क्रिकेट अकादमी के कप्तान ने टॉस जीतकर के पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया और डीपीएस अकादमी को बल्लेबाजी करने के लिए आमंत्रित किया। निर्धारित 35 ओवरो के खेल में पहले खेलते हुए डीपीएस एकेडमी ने 220 रन 7 विकेट खोकर बनाएं। डीपीएस अकादमी की तरफ से नीतीश पचौरी ने 65, हर्षित कुमार ने 35 रितविक सिंह ने 27 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया । मौर्या अकादमी की तरफ से गुरुबख्श में 2 रेहान, प्रथम गाबा ,विभोर गुप्ता ने 1-1 विकेट लिए। मौर्य अकादमी की तरफ से प्रथम गाबा ने 19 आयुष ने 16 रनों का योगदान अपनी टीम को दिया जबकि डीसी अकादमी की तरफ से नीतीश पचौरी और लविश व वीर, दशमेश बालाजी ने 2-2 , हिमांशु ने 1विकेट लिए । मौर्य अकादमी की पूरी टीम 117 रनो पर ऑल आउट हो गई। यह मैच डीपीएस अकैडमी रूद्रपुर ने मौर्य एकेडमी गदरपुर को 103 रनों से हरा कर मैच जीत लिया। इस मैच के अंपायर उज्जवल गुप्ता और मोहित कुमार स्कोरिंग दीपक साहू द्वारा की गई । इस अवसर पर क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ़ उधम सिंह नगर के जिला अध्यक्ष अजय तिवारी, विशिष्ट अतिथि वीरेंद्र चंद्र भट्ट चैयरमैन डायनेस्टी गुरुकुल एकेडमी खटीमा, विवेक सिंह व डीपीएस स्कूल के प्रधानाचार्य चेतन शर्मा ,नूर आलम गौरव तिवारी ,बलवंत सिंह, संदीप सिंह, डीपीएस स्कूल के कोच रितिक सिंह, कादिर खान ,सत्येंद्र मिश्रा, संदीप तिवारी, संतोष पांडे, कुणाल, मो0 नवाज और नमन ग्रेवाल और तमाम खेल प्रेमी उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :