डीपीएस रुद्रपुर में हुआ सीबीएसई जोन-1 तीरंदाजी का समापन समारोह

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

डीपीएस रुद्रपुर में हुआ सीबीएसई जोन-1 तीरंदाजी का समापन समारोह

दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रुद्रपुर में आयोजित सीबीएसई जोन-1 तीरंदाजी बतियोगिता का तीसरा दिन उत्साह और उमंग से भरा रहा। इस प्रतिष्ठित आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों ने इन तीन दिनों में खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।

आज प्रतियोगिता का तीसरा और अन्तिम दिन था और आज के दिन मुख्य अतिथि के रूप में श्री पंकज शुक्ला मुख्य ट्रेजरी अधिकारी ऊधम सिंह नगर उपस्थित थे। साथ ही विशिष्ट अतिथि डॉ अमृता शर्मा उप जिलाधिकारी ऊधम सिंह नगर, श्री मनोज कत्याल एस पी ऊधम सिंह नगर, कर्नल कुंदन शर्मा कमाडिंग अधिकारी 78 एन सी सी बटालियन हल्द्वानी, श्री मनोज अरोरा मैनेजिंग डायरेक्टर राम राज्य वायर इंडस्ट्री रुद्रपुर, डॉ नागेंद्र शर्मा मुख्य खेल अधिकारी कुमाऊं विश्ववि‌द्यालय नैनीताल, श्री जुगल किशोर बांबा, श्री राजेंद्र श्रीधर जी ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति से इस कार्यक्रम में चार चांद लगाए और इस मौके पर सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाया और उनकी लगन और समर्पण की सराहना की।

इस प्रतियोगिता में अंडर 19 वर्ग में दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर ने खिताब अपने नाम किया और वि‌द्यालय का नाम रोशन किया। प्रतियोगिता में अंडर 17 का खिताब एमिनिटी इंटरनेशन स्कूल सैक्टर 1, गाजियाबाद ने और अंडर 14 का खिताब डी पी एस ऋषिकेश ने अपने नाम किया। इन सभी विजेता खिलाडियों को अतिथियों ने उनके सुनहरे भविष्य हेतु शुभकामनाएं दी। सम्पूर्ण प्रतियोगिता में इन खिलाडियों ने असाधारण कौशल का प्रदर्शन किया और अपनी प्रतिभा के दम पर सभी लोगों का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया।

इस अवसर पर वि‌द्यालय के चेयरमैन, श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन पर गर्व जताते हुए पुनः सी० बी० एस० ई० का धन्यवाद दिया और सभी प्रतिभागी छात्रों और उनके कोच, अभिभावकों को भी धन्यवाद ज्ञापित किया। अंत में उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से छात्रों में खेल भावना का विकास होता है जिसके कारण उनमें आत्मविश्वास और अनुशासन जैसे गुण विकसित होते हैं


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :