ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली एक और धमाकेदार सफलता एसएसपी मणिकांत मिश्रा की लीडरशिप का दिख रहा असर लगातार जाल में फंस रहे हैं नशा तस्कर

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

ऊधम सिंह नगर पुलिस को मिली एक और धमाकेदार सफलता

एसएसपी मणिकांत मिश्रा की लीडरशिप का दिख रहा असर
लगातार जाल में फंस रहे हैं नशा तस्कर

160 ग्राम स्मैक के साथ किच्छा पुलिस ने नशा तस्कर दबोचा
लगभग 50 लाख रुपए आंकी गई है बरामद स्मैक की कीमत।

एसएसपी    द्वारा पुलिस टीम हेतु की गई 2000 रुपये के ईनाम की घोषणा।

माननीय मुख्यमंत्री के नशा मुक्त उत्तराखंड अभियान के अंतर्गत   वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक    जनपद उधम सिंह नगर द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत कार्यवाही किए जाने के लिए   पुलिस अधीक्षक नगर   तथा क्षेत्राधिकार सितारगंज   के पर्यवेक्षण में   प्रभारी निरीक्षक किच्छा द्वारा एक टीम गठित की गई!

थाना किच्छा पुलिस की नशे के विरुद्ध गठित टीम द्वारा कल दिनांक 22.09.2024 को ग्राम कुरिया में मिलक वाली रोड में नहर के पास चैकिंग के दौरान एक स्पेलेंडर मोटेरसाइकिल UP 25 नंबर जिसका आगे का नंबर स्पष्ट नहीं होने व संदिग्ध प्रतीत होने पर चैकिंग हेतू रोकना चाहा तो उक्त मोटरसाइकिल चालक भाग गया तथा उसके साथ के व्यक्ति कमल सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी बंजरिया पोस्ट सियाठेरी थाना शेरगढ़ जिला बरेली उम्र 28 वर्ष मौके पर पुलिस द्वारा भागते हुए पकड़ लिया, जिसकी तलाशी ली तो कब्जे से 161 ग्राम स्मैक बरामद हुई।

अभियुक्त के कब्जे से भारी मात्रा में स्मैक की बरामदगी होने पर अभियुक्त को धारा 8/21/ NDPS ACT के अपराध से अवगत कराते हुए समय 17.20 बजे गिरफ्तार किया।

अभियुक्त से बरामदगी के आधार पर उनके विरुद्ध थाना कोतवाली किच्छा में FIR NO- 375/2024 धारा 8/21 NDPS ACT के तहत अभियोग पंजीकृत कराया.

अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है. अभियुक्त के विरूद्ध अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त से पुलिस द्वारा पूछताछ की गई तो अभियुक्त ने पूछताछ में यह बताया कि यह smack रूद्रपुर सप्लाई होनी थी तथा उसके द्वारा दो अभियुक्त गणों का नाम भी बताया गया है जिससे वह यह smack खरीद कर लाया था और जो एक मौके से भाग भी गया था! जिनके विरुद्ध धारा 29 एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की जाएगी।

 

 

गिरफ्तारशुदा अभियुक्त का विवरण
1. कमल सिंह पुत्र विजयपाल सिंह निवासी बंजरिया पोस्ट सियाठेरी थाना शेरगढ़ जिला बरेली उम्र 28 वर्ष।

बरामद माल का विवरण
1. कुल 161 ग्राम स्मैक
2. एक मोबाइल फोन टेक्नो कंपनी
3. = नगदी 4890 रु0

पुलिस टीम –
1- उपनिरीक्षक दीवान सिंह बिष्ट
2- HC महेश
2- का0 उमेश सिंह
3- का0 उमेद गिरी चौकी दरउ थाना किच्छा


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :