वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन रुद्रपुर . नगर की प्रमुख प्राचीन रामलीला के आयोजन के निमित होने वाले भूमि पूजन की परंपरा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई।

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगरk

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हुआ भूमि पूजन

रुद्रपुर . नगर की प्रमुख प्राचीन रामलीला के आयोजन के निमित होने वाले भूमि पूजन की परंपरा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुई।

प्रातकाल श्री राम लीला मंच पर पंडित ओमप्रकाश ने प्रभु श्री राम का किरदार निभाने वाले मनोज अरोड़ा एवं हनुमान जी का किरदार निभाने वाले सुशील गाबा के हाथ में पवित्र कलावा बांधकर वेद मंत्रों और भगवान राम के मंत्रों का जाप किया। पूजा के बाद भूमि की शुद्धि के लिए जल और गंगाजल का छिड़काव कर आरती कर वैदिक विधि विधान से भूमि पूजन की रस्म को पूर्ण किया ।

श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष पवन अग्रवाल ने बताया कि नगर की इस प्राचीन रामलीला।मंचन हेतु भूमि पूजन एक महत्वपूर्ण धार्मिक अनुष्ठान है, जिसमें भगवान राम की लीला की इस भूमि की शुद्धि और पवित्रता के लिए पूजा का आयोजन किया जाता है, जिसमें भगवान राम, देवी सीता और अन्य देवताओं की पूजा की जाती है।

भूमि पूजन से भगवान राम, हनुमान जी एवम समस्त देवी देवताओं की की कृपा प्राप्त होती है, जिससे रामलीला का आयोजन सफल और सुखद होता है।

इस दौरान महामंत्री विजय अरोड़ा, कोऑर्डिनेटर नरेश शर्मा, कोषाध्यक्ष अमित गंभीर सीए, राकेश सुखीजा, अमित अरोड़ा बॉबी, विजय विरमानी, आशीष ग्रोवर आशु, गौरव तनेजा, विशाल भुड्डी, रमन अरोड़ा सचिन मुंजाल, प्रेम खुराना, गौरव जग्गा, रघुवीर अरोड़ा, महावीर आजाद, आशीष मिड्ढा, रामकृष्ण कनौजिया, गोला इदरीस, यश अरोरा, शौर्य अरोड़ा, आयुष्मान सुशील गाबा आदि मौजूद थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :