एसएसपी मिश्रा का कर्मियो को संदेश जनसुरक्षा में न सोऊंगा न सोने दूंगा एसएसपी मणिकांत ने जनपद की दो चौकियों का देर रात किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

एसएसपी मिश्रा का कर्मियो को संदेश जनसुरक्षा में न सोऊंगा न सोने दूंगा

एसएसपी मणिकांत ने जनपद की दो चौकियों का देर रात किया औचक निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा निर्देश

एसएसपी ने कहा लापरवाही किसी हालात में बर्दाश्त नही

रुद्रपुर एसएसपी ऊधमसिंहनगर मणिकांत मिश्रा ने आधी रात को चौकी बगवाड़ा रुद्रपुर और सिडकुल चौकी सितारगंज का औचक निरीक्षण किया और चौकी प्रभारियों को अलर्ट रहने के साथ अपराध पर अंकुश लगाने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए

एसएसपी मणिकांत मिश्रा लगातार अपने मातहतो को अलर्ट करने के उद्देश्य से देर रात तक कोतवाली, चौकियों का औचक निरीक्षण कर रहे है देर रात करीब 12 .30 पर एसएसपी मिश्रा रुद्रपुर के बगवाड़ा पुलिस चौकी पंहुचे और चौकी का निरीक्षण किया उसके बाद एसएसपी रात 1.30 बजे सिडकुल चौकी सितारगंज पहुचे और चौकी की कार्यप्रणाली की जानकारी ली इस दौरान एसएसपी ने कहा की जनपद में पुलिस कर्मियो की कार्यों के प्रति लापरवाही बिल्कुल भी बर्दाश्त नही की जाएगी इस दौरान एसएसपी ने चौकी इंचार्ज को संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग और वाहनों की चेकिंग,रात्रि गस्त व पीकेट को प्रभावी बनाने,चौकी परिसर में साफ सफाई रखने, लंबित विवेचनाओं के त्वरित निस्तारण करने के भी निर्देश दिए


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :