श्री राम को हुआ वनवास,कौशल्या दशरथ से विदाई सुमंत ने किया भावुक,केवट ने लगाया गंगा पार

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

श्री राम को हुआ वनवास,कौशल्या दशरथ से विदाई
सुमंत ने किया भावुक,केवट ने लगाया गंगा पार

श्री शिव नाटक क्लब द्वारा आयोजित रामलीला मंचन के छठे दिन लीला का शुभारंभ भा ज पा ओ बी सी मोर्चा के उपाध्यक्ष उपेंद्र चौधरी एवं राइस मिलर्स असोसियशन के कोषाध्यक्ष पंकज बांगा द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया

उपेंद्र चौधरी ने राम की महिमा का वर्णन करते हुए कहा की हमें राम जी के आदर्शों का पालन करना चाहिए और अपने जीवन को उत्तम बनाना चाहिए, उन्होने श्री शिव नाटक क्लब को इस भव्य आयोजन पर अपनी शुभकामनायें प्रेषित कीं

पंकज बांगा ने प्रभु चर्चा करते हुए कहा कि श्री शिव नाटक क्लब का आयोजन बहुत भव्य होता है और राम जी की लीला का मंचन मर्यादा में रहकर किया जाता है,उन्होने बताया कि हम प्रभु श्री राम जी के आदर्शों को अपने जीवन मे आत्मसात कर जीवन को उत्तम बना सकते हैं

श्री शिव नाटक क्लब के पदाधिकारियों द्वारा सभी अतिथियों को पटका पहनाकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया,स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया

रामलीला के मंचन में राम वनवास, दशरथ से विदाई,राजा गुहु से भेंट, राम सुमंत संवाद एवं केवट द्वारा प्रभु श्री राम को गंगा पार लगाने तक की लीला का मंचन किया गया जिसमे राम की भूमिका गौरव अरोरा,लक्ष्मण रवि कक्कड़,सीता नैतिक तनेजा,कौशल्या सन्नी घई,सुमित्रा अभिनव अनेजा,दशरथ नरेश घई,कैकई भारत हुड़िया,सुमंत विशाल गुंबर, गुहु हिमांशु पारिक एवं केवट की भूमिका सागर अरोरा द्वारा की गई, मंच संचालन जॉली कक्कड़ द्वारा किया गया
श्री शिव नाटक क्लब के अध्यक्ष जगदीश सुखीजा ने सभी राम भक्तों से श्री रामलीला के मंचन को देखने हेतु अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने का आग्रह किया है


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :