निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका आज वार्ड नं – 01 लमरा शिमला बहादुर फुलसूंगा फुलसूंगी नगर निगम क्षेत्र से सम्भावित पार्षद प्रत्याशी श्री रामकृष्ण प्रसाद (सैनी) ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में चलाए जा रहे

खबरे शेयर करे :

रिपोर्टर राजीव कुमार उधम सिंह नगर

निकाय चुनाव से पहले भाजपा को बड़ा झटका

आज वार्ड नं – 01 लमरा शिमला बहादुर फुलसूंगा फुलसूंगी नगर निगम क्षेत्र से सम्भावित पार्षद प्रत्याशी श्री रामकृष्ण प्रसाद (सैनी) ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार देशभर में चलाए जा रहे कांग्रेस सदस्यता अभियान के अंतर्गत रामकृष्ण प्रसाद (सैनी) के अथक प्रयासो से आज महानगर अध्यक्ष श्री सीपी शर्मा के समक्ष पंतनगर भाजपा कमेटी के पूर्व उपाध्यक्ष सुदर्शन प्रजापति एवं उनके सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने भाजपा की जन विरोधी नीतियों से त्रस्त होकर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की और सदस्यता अभियान के अंतर्गत उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस से जोड़ा गया ।

इधर अभियान के तहत श्री सैनी ने आज वार्ड नंबर 1 में स्थित सुपर गैस एजेंसी कॉलोनी में पहुंचकर श्री प्रजापति को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें सदस्यता अभियान के तहत उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस पार्टी की सदस्यता दिलाई ।

यहां मौजूद सैकड़ो की संख्या में भाजपा के कार्यकर्ताओं को सदस्यता अभियान के तहत उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई । इसी क्रम में श्री सैनी ने उन्हें फूल माला पहनकर उनका स्वागत किया और बाद में उन्हें अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सदस्यता ग्रहण कराई ।

इस अवसर पर श्री सैनी ने कहा कि देशभर में जनता का रुझान कांग्रेस की तरफ पढ़ रहा है और अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी की नीतियों से आकर्षित होकर कांग्रेस पार्टी से जुड़ रहे हैं। उन्होंने उत्तराखंड कांग्रेस के संघर्षशील और ऊर्जावान प्रदेश अध्यक्ष श्री करन मेहरा जी की प्रशंसा करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड में लगातार जनता कांग्रेस पार्टी से जुड़ रही है, उन्होंने कहा कि उनका यह अभियान लगातार आगे भी जारी रहेगा ।

वही श्री शर्मा ने कहा कि भाजपा सिर्फ और सिर्फ जन विरोधी नीतियों पर कार्य करती है यही कारण है कि आज जनता भाजपा से त्रस्त होकर और साथ ही साथ भाजपा के कार्यकर्ता भी भाजपा से त्रस्त होकर आज कांग्रेस की ओर अपना रुख कर रहे हैं और कांग्रेस पार्टी से अधिक से अधिक संख्या में जुड़ रहे हैं।।

इस दौरान वहां उपस्थित NSUI रुद्रपुर सदस्य अंकित सैनी, महानगर उपाध्यक्ष सतीश कुमार, वरिष्ठ पूर्व जिला उपाध्यक्ष मोहन खेड़ा, पूर्व मेयर प्रत्याशी ममता रानी, योगेंद्र गिरी,लेखराज मौर्य,उदय शंकर दुबे,यशपाल विकास, पूरन कोठियाल,लोकेश लोधी,राजकुमार,राजेश,सुखवीर गुर्जर,राम रतन पांडे,तारक सरकार,बचन सिंह,दीपा देवी,मोहन पुरन कोठियाल,दिनेश,उमा सिंह,आदेश यादव,मुन्ना कुमार,अजय विश्वास,पार्वती,अंगद पटेल,दिलीप कुमार,सुनीता देवी,राधिका देवी,पुष्पा देवी,राजकुमार सिंह,सुनीता शर्मा,सुनैना यादव,सुनैना चौधरी,आदि लोग मौजूद रहे।।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :