रुद्रपुर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, किया मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर पहुंची कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, किया मनोज सरकार स्पोर्ट्स स्टेडियम का निरीक्षण

रुद्रपुर।राष्ट्रीय खेलों के मद्देनजर खेल, युवा कल्याण, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने रूद्रपुर खेल स्टेडियम में निर्माणाधीन वेलोड्रम, बहुउद्देश्यीय हॉल का स्थलीय निरीक्षण किया। 22.5 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन अंतर्राष्ट्रीय स्तर का वेलोड्रम 333 मीटर परिधि का है साथ ही वेलोड्रम पवेलियन निर्माण किया गया जिसकी 700 बैठक क्षमता है। वेलोड्रम निरीक्षण दौरान निर्माण इकाई पेयजल निर्माण निगम(खेल) सहायक अभियंता ने बताया कि वेलोड्रम का कार्य आगामी 10 नवंबर तक पूर्ण कर लिया जाएगाव टेस्टिंग चालू हो जाएगी। निरीक्षण दौरान मंत्री रेखा आर्या ने कार्यों में गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश के साथ ही वेलोड्रम पवेलियन में ऊपर शैड निर्माण के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जो भी प्रोजेक्ट के अलावा अतिरिक्त कार्यों की आवश्यकता है उन्हें तकनीकी विशेषज्ञों की राय लेकर आंगणन बनाकर भेजें।
इसके उपरांत खेल मंत्री ने स्टेडियम में 40 करोड़ की लागत से निर्मित बहुउद्देश्यीय हॉल का निरीक्षण किया । निरीक्षण दौरान सहायक अभियंता ने बताया कि बहुउद्देश्यीय हॉल निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया गया है, हॉल में 1200 लोगों के बैठने हेतु पवेलियन बनाया गया है । निरीक्षण दौरान खेल मंत्री ने बहुउद्देश्यीय हॉल में वी.आई.पी. के बैठने के लिए वी.आई.पी. बॉक्स बनाने तथा एसी लगाने व पर्याप्त रोशनी व्यवस्था कराने के निर्देश दिए। खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि प्रदेश में 38 वें राष्ट्रीय खेल आयोजित होने हैं, उन्होंने कहा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में राष्ट्रीय खेल आयोजन का अवसर मिला है, हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हम राष्ट्रीय मानकों के अनुसार सभी 34 खेल राज्य में ही करा रहे हैं, जिसमें से 4 से 5 खेलों का आयोजन रूद्रपुर में होगा। उन्होंने कहा राष्ट्रीय खेल आयोजन हेतु सभी तैयारियां की जा रही हैं खेलों के आयोजन हेतु धनराशि की कोई कमी नहीं है, खिलाड़ियों को सभी सुविधाएं मुहैया कराई जाएगी। उन्होंने कार्यों को गुणवत्तापूर्ण व शीघ्र-अतिशीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :