युवक ने किया महिला पर चाकू से वार,आरोपी पुलिस की गिरफ्त मे

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी।  शहर के कुल्यापुरा में एक महिला पर चाकू से हमला कर दिया गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे गंभीर हालत में निजी अस्पताल में में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने महिला पर चाकू से वार करने वाले युवक को गिरफ्तार कर लिया है।अब पुलिस  मामले की जांच कर रही है। कुल्यालपुरा में कुसुम गुप्ता अपने पति कालीचरण और एक बेटी के साथ रहती हैं। कुसुम की बेटी प्राइवेट स्कूल में पढ़ाने का काम करती हैं। सोमवार की सुबह कुल्यालपुरा स्थित एक मकान में लड़ाई झगड़े की आवाज आ रही थी। लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही एक मकान से एक युवक हाथ में चाकू लेकर वहां से फरार हो गया। जब लोग मकान में पहुंचे तो वहां देखा कुसुम जमीन पर लुहूलूहान हालत में पड़ी हुई है। उसका गला रेता गया था और पेट और कई अन्य जगह पर भी चाकू के निशान थे। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी जिसके बाद एसपी सिटी प्रकाश चंद्र, सीओ नितिन लोहनी, प्रभारी निरीक्षक उमेश मलिक, एसएसआई महेंद्र प्रसाद, भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी देवेंद्र राणा मौके पर पहुंच गए और घायल कुसुम को कृष्णा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि महिला पर चाकू से हमला किसने किया है, इसकी जांच की जा रही है। मामले का जल्द ही खुलासा कर लिया जाएगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :