05 रुपये के शातिर बदमाश की गिरफ्तारी: पुलिस ने रचा अनोखा इतिहास, एसएसपी ने टीम को किया सम्मानित

खबरे शेयर करे :

05 रुपये के शातिर बदमाश की गिरफ्तारी: पुलिस ने रचा अनोखा इतिहास, एसएसपी ने टीम को किया सम्मानित

ऊधमसिंहनगर: जाफरपुर थाना दिनेशपुर क्षेत्र में दशहरे की रात फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले वांछित पांच रुपये के इनामी बदमाश को दिनेशपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी बेहद खास इसलिए भी है क्योंकि अपराधी की पूरी कहानी “05” के अंक से घिरी हुई है।

12 अक्टूबर 2024 को हुई इस वारदात के बाद से अपराधी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था। आखिरकार, 31 दिसंबर की रात 05 पुलिसकर्मियों ने एक विशेष अभियान चलाकर उसे 05 बजे गिरफ्तार किया और 05 बजे ही हवालात में दाखिल कर दिया।

अनोखी संयोगों की कहानी
गिरफ्तार अपराधी के परिवार में भी 05 सदस्य हैं। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने इस शानदार कार्यवाही के लिए 05 पुलिसकर्मियों की टीम को 05 हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया।

एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने कहा, “अपराधियों को यह समझना चाहिए कि यदि उन्होंने अपने इरादे नहीं बदले तो उन्हें बड़ी से बड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।”

नववर्ष का आगाज हवालात में
गिरफ्तार अपराधी ने अपने ठिकाने बदलकर बचने की भरपूर कोशिश की, लेकिन अंततः नववर्ष का पहला दिन उसने हवालात में ही मनाया।

यह गिरफ्तारी पुलिस की तत्परता और रणनीतिक कौशल का प्रमाण है। क्षेत्र में इस खबर के बाद दहशत और अपराधियों के हौसले पस्त हो गए हैं।

 


खबरे शेयर करे :

Related Posts

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :

Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


खबरे शेयर करे :