जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 80 वीं जयंती हर्षोल्लास संग मनायी।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी | जिला-महानगर कांग्रेस कमेटी द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री स्व राजीव गांधी की 80 वीं जयंती हर्षोल्लास संग सद्भावना दिवस के रूप में स्वराज आश्रम में एक दूसरे का मुंह मीठा करके मनायी।

स्व. राजीव गांधी जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करने के उपरांत स्वराज आश्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने राजीव जी को याद किया।

महानगर अध्यक्ष एडवोकेट गोविंद सिंह बिष्ट ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी जी के नेतृत्व ने देश को विकास और आधुनिकता की नई दिशा और गति प्रदान करी।
आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव जी की नीतियों और उनकी दूरदर्शिता ने अतुल्य योगदान दिया।
ग्रामीण विकास, पंचायती राज, दूरसंचार और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्रों में उनका अमूल्य योगदान सदैव स्मरण किया जाएगा।

इस दौरान शोभा बिष्ट, रत्ना श्रीवास्तव, भागीरथी बिष्ट, राधा आर्य, शशि वर्मा, शाइस्ता, सतीश नैनवाल, मलय बिष्ट, गोविंद बगडवाल, सुहैल सिद्दीकी, सौरभ भट्ट, योगेश जोशी, जाकिर हुसैन, महेशानंद, हेमन्त बगडवाल, कौशलेंद्र भट्ट, राजेन्द्र सिंह बिष्ट, ज्ञान सिंह थापा, नवीन सांगूड़ी, गिरीश पांडे, सी.एम. पांडे, राजेन्द्र उपाध्याय, प्रेम चौधरी, एडवोकेट मनोज सिंह बिष्ट, नेत्र बल्लभ जोशी, त्रिलोक बनोली, अमित रावत, प्रदीप बिष्ट, मनोज श्रीवास्तव, संजू उप्रेती, हबीबुर्रहमान, अरशद अली, चंदन भाकुनी, बबलू बिष्ट, ताहिर हुसैन आदि ने स्व. राजीव गांधी को याद किया और कहा कि देश की प्रगति के लिए उनका समर्पण हम सबके लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :