नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन पति और सभासदों ने पूर्व बोर्ड पर लगाए 64 लाख के निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार के आरोप।

खबरे शेयर करे :

नगर पंचायत के नवनिर्वाचित चेयरमैन पति और सभासदों ने पूर्व बोर्ड पर लगाए 64 लाख के निर्माण कार्यो में भ्रष्टाचार के आरोप।

अर्जुन कुमार/ ख़बर पड़ताल।

दिनेशपुर (उधम सिंह नगर): नगर पंचायत दिनेशपुर की बोर्ड की पहली बैठक के बाद नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष के पति और मौजूदा सभासदों ने नगर के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष और उनके कार्यकाल में शामिल सभासदों पर निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए।

नव निर्वाचित सभासदों ने मंदिर सौंदर्यीकरण, अमृत सरोवर योजना और पार्क निर्माण में 60 लाख रुपये से अधिक की गड़बड़ी का आरोप लगाया है। इस संबंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे नगर समेत अन्य स्थानों के लोग चटकारे लेकर देख रहे हैं।

पूर्व बोर्ड पर लगे गंभीर आरोप

नव निर्वाचित बोर्ड का कहना है कि पूर्व नगर पंचायत प्रशासन ने विकास कार्यों के नाम पर जमकर धांधली की। अमृत सरोवर योजना, मंदिर सौंदर्यीकरण और पार्क के लिए आवंटित लाखों रुपये का सही उपयोग नहीं किया गया। सभासदों ने दावा किया कि योजनाओं के तहत हुए निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बेहद खराब है और इसमें भारी अनियमितताएं पाई गई हैं।

कार्रवाई ना होने पर उठ रहे सवाल

इस मामले के सामने आने के बाद नगर के लोग भी सवाल उठा रहे हैं कि यदि पूर्व बोर्ड द्वारा भ्रष्टाचार किया गया है, तो उसकी निष्पक्ष जांच क्यों नहीं कराई जा रही? आखिर किस कारण से अभी तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई?

नगरवासियों की मांग है कि इस पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, ताकि नगर पंचायत में पारदर्शिता बनी रहे और भविष्य में किसी भी तरह की वित्तीय अनियमितता न हो। अब देखना यह होगा कि नगर प्रशासन इस मुद्दे पर क्या कदम उठाता है और क्या कोई आधिकारिक जांच शुरू की जाती है या नहीं।

वहीं उक्त मामले में संबंधित अधिकारियों से जब खबर पड़ताल की टीम ने संपर्क कर उनका पक्ष जानने का प्रयास किया।
तो उनके फोन ना उठने के कारण फिलहाल उनका पक्ष नहीं लिखा गया है। भविष्य में जब भी वह अपना पक्ष रखेंगे खबर पड़ताल उनको प्रमुखता के साथ लिखेगा।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :

Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


खबरे शेयर करे :