गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दंपति को पुलिस ने पकड़ा।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। पिछले पांच माह से गैंगस्टर एक्ट में फरार चल रहे दंपति आखिरकार मुखानी पुलिस ने डूंगरपुर हल्दुचौड़ से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा कि जमीन की धोखाधड़ी के आरोप में छड़ायल नयाबाद मुखानी निवासी शेखर चंद्र पांडे व तनुजा पांडे दंपति पर छह से अधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने इसी साल 21 मार्च में इन पर गैंगस्टर एक्ट लगाया गया था। जिसके बाद से दोनों फरार हो गए थे। जिनकी तलाश की जा रही थी लेकिन नहीं मिले। गुरुवार को छड़ायल नयाबाद मुखानी निवासी शेखर चंद्र पांडे व तनुजा पांडे दंपति को पुलिस ने डूंगरपुर हल्दूचौड़ के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद दंपति को न्यायालय में पेश किया जहां से दोनों को जेल भेज दिया। टीम में एसआई बलवंत कांबोज, कांस्टेबल रविंद्र खाती, हैड महिला कांस्टेबल आशा शामिल थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :