इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी की डॉक्टर पत्नी आंचल ढींगरा की सोशल मीडिया वायरल वीडियो।

खबरे शेयर करे :

कुछ इस अंदाज में दीपावली मानती दिखाई दी इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी की डॉक्टर पत्नी आंचल ढींगरा” अब सोशल मीडिया पर खुद हो रही है वायरल।

राजीव चावला/ एडिटर।

ख़बर पड़ताल ब्यूरो। “उधम सिंह नगर के रुद्रपुर में एक इलेक्ट्रॉनिक कारोबारी की डॉक्टर पत्नी की एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। दीपावली के मौके पर रील के रूप मे बनाकर सोशल मीडिया एकाउंट पर खुद अपलोड की गई है। इस वीडियो में डॉक्टर आंचल ढींगरा पॉल्यूशन-फ्री- दिवाली पिस्टल से फायरिंग करते हुए मनाती दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो को डॉक्टर आंचल ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड किया है, और इसके कैप्शन में लिखा है, ‘पॉल्यूशन-फ्री-दिवाली

वायरल वीडियो।

“इस वीडियो के वायरल होने के बाद लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या डॉक्टर आंचल के पास शस्त्र का लाइसेंस है, और अगर नहीं, तो उन्होंने फायरिंग के लिए लाइसेंसधारी किसी अन्य व्यक्ति की पिस्टल का इस्तेमाल किया है। उधम सिंह नगर पुलिस इस मामले को गंभीरता से देख रही है, क्योंकि हर्ष फायरिंग पर पुलिस प्रशासन पहले से सख्ती दिखा रहा है और ऐसे मामलों में लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी कर रहा है।”

“डॉक्टर आंचल ढींगरा के पति अभिमन्यु ढींगरा से जब इस मामले पर ख़बर पड़ताल के एडिटर राजीव चावला ने फ़ोन पर बात करने का प्रयास किया गया, तो उन्होंने कहा कि वीडियो के बारे में उन्हें जानकारी नहीं है।

“अब देखना ये होगा कि पुलिस इस वीडियो के आधार पर क्या कदम उठाती है। इस तरह के मामलों में प्रशासन द्वारा नियमों का पालन सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है, खासकर तब, जब वायरल वीडियो से कानून का उल्लंघन नजर आए। वहीं, लोग भी यह जानना चाहते हैं कि क्या डॉक्टर आंचल ढींगरा के पास खुद का शस्त्र लाइसेंस है।”

“फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की किस एंगल पर जांच करती है और यह देखा जाना बाकी है कि डॉक्टर आंचल के खिलाफ कोई कार्रवाई होती है या नहीं।।


खबरे शेयर करे :

Related Posts

रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


खबरे शेयर करे :

Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

खबरे शेयर करे :

खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


खबरे शेयर करे :