गुरु नानक जयंती के उपलक्ष में प्रातः काल प्रभात फेरियों का क्रम लगातार जारी

खबरे शेयर करे :

ख़बर पड़ताल ब्यूरो:– गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व को समर्पित प्रभात फेरी एवं गुरमत समागम में शब्द कीर्तन एवं कथा व्याख्यान ,सर्वत्र सुख शांति की अरदास के उपरांत प्रसाद का वितरण किये जाने का क्रम जारी है । गुरुद्वारा सिंह सभा गदरपुर ,गुरुद्वारा साहिब ग्राम सूरजपुर, केशवगढ़, गुरु नानक पुर,अलख देवा, रतनपुरा ,नवाबगंज ,रतनपुरा , धौलपुर,चार नंबर सहित अन्य क्षेत्रों में प्रातः काल शबद कीर्तन करते हुए महिला पुरुषों एवं बच्चों द्वारा प्रभात फेरी में सहभागिता की जा रही है वहीं ग्राम सूरजपुर में गुरुद्वारा साहिब के ग्रंथी भाई मुख्तियार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न ग्रामों के अलग-अलग घरों में जाकर शबद कीर्तन एवं कथा व्याख्यान किये जा रहे हैं । सूरजपुर में आयोजित की जा रही प्रभात फेरी में कथावाचक देवेंद्र सिंघ द्वारा भी गुरु नानक देव जी के जीवन दर्शन एवं उनके उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए सभी को गुरबाणी अनुसार जीवन जीने का आह्वान किया जा रहा है । इस दौरान श्रद्धालुओं द्वारा संगत का पुष्प वर्षा से स्वागत एवं प्रसाद वितरण से सेवा की जा रही है संगत द्वारा, आनंद भया मेरी माए सतगुरु मैं पाया,भया आनंद जगत विच कलि तारण गुरु नानक आया, सतगुरु नानक प्रगटया मिटी धुंध जग चानन होया, गुरु प्रसाद सहज घर पाया मिटया अंधेरा चंद चढ़या, आदि सहित शब्द कीर्तन किया जा रहा है। प्रभात फेरिया का क्रम 15 नवंबर गुरु नानक जयंती तक जारी रहेगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :