उत्तराखंड की फार्मा कंपनियों की दवाइयों के सैंपल फेल

खबरे शेयर करे :

देहरादून: उत्तराखंड में फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित दवाइयों के सैंपल लगातार फेल हो रहे हैं, लेकिन अब तक इन कंपनियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। केंद्रीय दवा मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) द्वारा दवाइयों की गुणवत्ता की नियमित जांच की जा रही है। जुलाई महीने में, सीडीएससीओ ने देशभर की फार्मा कंपनियों के दवाइयों के सैंपल लिए, जिनमें से उत्तराखंड में निर्मित 13 दवाइयों के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं।

सीडीएससीओ की रिपोर्ट के अनुसार, देशभर में निर्मित 70 दवाइयां गुणवत्ता मानकों पर खरी नहीं उतरी हैं, जिसके चलते सीडीएससीओ ने अलर्ट जारी किया है और संबंधित राज्यों के ड्रग्स कंट्रोलर को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। उत्तराखंड में स्थिति चिंताजनक है; मार्च में 10 दवाइयों, अप्रैल में 12 दवाइयों, मई में 8 दवाइयों, और जून में 5 दवाइयों के सैंपल फेल हुए थे। जुलाई में यह संख्या बढ़कर 13 हो गई है।

उत्तराखंड के ड्रग्स कंट्रोलर ताजबेर सिंह ने बताया कि जिन फार्मा कंपनियों की दवाइयों के सैंपल फेल हुए हैं, उनके बैच को बाजार से वापस मंगाने के निर्देश दिए गए हैं। ये दवाइयां उत्तराखंड की विभिन्न फार्मा कंपनियों द्वारा निर्मित की गई थीं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :