जिलाधिकारी ने देर रात हीरा नगर ,गुसाई नगर,सतीश कालोनी,बद्रीपुरा का औचक निरक्षण कर स्थानीय लोगो की समस्याएं सुनी।

खबरे शेयर करे :

 हल्द्वानी। जन सुनवाई के दौरान स्थानीय लोगों द्वारा की गई शिकायतों के क्रम में जिलाधिकारी वंदना ने देर रात हीरानगर, बद्रीपुरा, सतीश कॉलोनी व गोसाई कॉलोनी का औचक भ्रमण किया और स्थानीय लोगों से मिलकर उनकी समस्याएं सुनी।सतीश कॉलोनी निवासियों ने जिलाधिकारी को बताया कि कॉलोनी में सफाई कर्मचारी नियमित रूप से साफ सफाई के लिए नहीं आ रहे हैं, जिस कारण अत्यधिक गंदगी फैल रही है जिससे बीमारियों के फैलने का खतरा है। यहां की नालियां टूटी-फूटी है, जिस कारण सीवर का पानी और गंदगी जमा हो जाती है। कम वोल्टेज के कारण यहां लाइटिंग की व्यवस्था ठीक न होने के कारण अधिक वोल्टेज का ट्रांसफॉर्म लगाने की मांग रखी। सतीश नगर कॉलोनी में साफ सफाई औरलाइटिंग की उचित व्यवस्था के के साथ ही जल निकासी की समुचित व्यवस्था के लिए जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग, जल संस्थान पीड्ब्ल्यूडी व नगर निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही सतीश नगर कॉलोनी में नए सफाई कर्मियों को नियुक्त करने के लिए कहा।
एचपीसीएल द्वारा गैस पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़कों को इसी माह मरम्मत करने के निर्देश नगर निगम को दिए।
बिजली विभाग को सड़े गले पोल बदलने और झुकी हुई तारों को ठीक करने हेतु निर्देशित किया।बद्रीपुरा तल्ला गौरा के निवासियों और स्थानीय महिलाओं ने यहां अराजक तत्वों के आवागमन की समस्या से अवगत कराया। उन्होंने कहा दिन और रात में कुछ अराजक तत्व यहां घूमते फिरते अक्सर देखे जाते हैं, जिस कारण महिलाएं, लड़कियां और बच्चे असुरक्षित महसूस करते हैं। यहां रात्रि के समय लाइट की उचित व्यवस्था भी नहीं है, जिस कारण भय का माहौल बना रहता है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट और पुलिस विभाग को संयुक्त रूप से पेट्रोलिंग करने के लिए निर्देशित किया। नगर निगम को खराब लाइट्स ठीक करने के निर्देश दिए। पुलिस के अधिकारियों को ऐसे अराजक तत्वों के आवागमन पर रोक लगाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया। इसके अतिरिक्त यहां निवासरत किराएदारों का सत्यापन करने के लिए भी जिलाधिकारी के समक्ष मांग रखी। जिलाधिकारी ने यूपीसीएल और निगम के अधिकारियों को निर्देशित किया कि 24 घंटे के अंदर इन स्थानों पर लाइट की व्यवस्था कर दी जाए।बद्री नगर में खाली पड़े प्लॉट प्लूटो के भूस्वामियों से संपर्क स्थापित कर खाली प्लाटों की संबंधित भू स्वामी के माध्यम से चहारदीवारी कराने के लिए निर्देशित किया।

इस अवसर पर नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, तुषार सैनी, सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई उप जिलाधिकारी हल्द्वानी, सहायक नगर आयुक्त आदि सहित पुलिस कर्मचारी भी उपस्थित रहे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :