निकाय चुनाव को टालकर लोकतंत्र का गला घोंट रही है भाजपा सरकार: ललित जोशी

खबरे शेयर करे :

हल्द्वानी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और राज्य आंदोलनकारी ललित जोशी ने निकाय चुनावों को बार बार टालने पर कहा कि

सालो तक चुनाव लटका के सरकार व नगर निकायों के प्रशासकों का कार्यकाल बढ़ा कर यह पूरी तरह से भाजपा की तानाशाही को दर्शाता है।

ललित जोशी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार को ये डर सता रहा है कि कहीं लोकसभा और बद्रीनाथ – मंगलौर उपचुनाव की तरह जनता सबक न सीखा दे।
यही वजह है कि हाईकोर्ट की फटकार खाने के बाद भी सरकार निकाय चुनाव में जानबूझकर देरी कर रही है।

वरिष्ठ कांग्रेस नेता जोशी ने कहा कि एक तरफ सरकार निकाय चुनाव में देरी कर रही है तो वहीं दूसरी तरफ हल्द्वानी में प्रशासनिक अधिकारियों के सहारे भाजपा के लोग वार्ड दर वार्ड जनता दरबार लगा रहे हैं। यानी साफ है कि जो काम नगर निगम क्षेत्र में पिछले 10 सालों में नहीं हुए, अब बोर्ड भंग होने के बाद उन्हें पूरा करने की झूठा सपना लोगों को दिखाया जा रहा है।

ललित जोशी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हल्द्वानी के लिए दो हजार करोड़ की घोषणा का क्या हुआ, कोई इस पर बोलने का तैयार नहीं है। साफ है कि नगर निगम और भाजपा सरकार आम आदमी को बरगलाने में लगी हुई है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :