हरिद्वार डकैती को लेकर कोतवाल और रेल चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया।

खबरे शेयर करे :

उत्तराखंड के हरिद्वार के श्रीबालाजी ज्वेलर्स शोरूम में करोड़ों की डकैती के बाद पुलिस महकमे में भारी हड़कंप मच गया है।

एक सितंबर को ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र के रानीपुर मोड़ स्थित श्रीबालाजी ज्वेलर्स में हथियारबंद बदमाशों ने दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया। इसके बाद तीन सितंबर को अवधूत मंडल आश्रम के पास एक महिला से चेन लूट ली गई।

इन घटनाओं की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने तत्काल कार्रवाई करते हुए ज्वालापुर कोतवाली के एसएसआई राजेश बिष्ट और तत्कालीन रेल चौकी प्रभारी एसआई वीरेंद्र सिंह नेगी को लाइन हाजिर कर दिया।

वीरेंद्र नेगी को चौकी से हटाकर ज्वालापुर कोतवाली भेजा गया था और मामले की जांच एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार सिंह को सौंप दी गई है।

साथ ही, मंगलौर में भी एक व्यापारी के साथ लूट की घटना हुई। तीन बाइक सवार बदमाशों ने व्यापारी की आंखों में मिर्ची पाउडर डालकर उसका बैग लूट लिया। इस मामले में एसएसपी ने चौकी प्रभारी नवीन नेगी, चेतककर्मी हेड कांस्टेबल मनोज मिनान और कांस्टेबल उत्तम सिंह को भी लाइन हाजिर कर दिया।

इस मामले की जांच सीओ मंगलौर को सौंप दी गई है। एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्पष्ट किया कि कर्तव्यों में लापरवाही के लिए किसी भी अधिकारी या कर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :