एक दर्जन से ज्यादा चोरी की बाईको के साथ 6 शातिर चोर पुलिस गिरफ्त मे।

खबरे शेयर करे :

नैनीताल पुलिस ने अभियान चला कर एक बड़े अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ किया है. एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देशन में, पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी और क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के नेतृत्व में बनभूलपुरा थाना पुलिस ने 6 शातिर चोरों को चोरी की मोटरसाइकिलों के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों से 12 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं, जिनमें से कई हल्द्वानी और आस-पास के क्षेत्रों से चोरी की गई थीं। पुलिस के अनुसार, यह अंतर्राज्यीय चोर गिरोह नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहनों की चोरी करता था और चोरी के वाहनों को बेचने या अन्य आपराधिक गतिविधियों में उपयोग करता था। आरोपियों ने वाहनों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर या हटाकर उनका इस्तेमाल किया और कई वाहनों के चेसिस नंबर भी बदल दिए थे
अनुसार, दिनांक 11 सितंबर 2024 को मेराजुद्दीन, निवासी आजादनगर, हल्द्वानी ने अपनी मोटरसाइकिल चोरी की शिकायत दर्ज कराई थी। उनकी मोटरसाइकिल, TVS Apache (नंबर UK-04X-0750), 9 सितंबर को उनके घर के बाहर से चोरी हो गई थी। इस मामले में थाना बनभूलपुरा में मामला दर्ज किया गया था। थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया और उ.नि. अनिल कुमार द्वारा जांच की गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान आवला गेट रेलवे फाटक, गौला बाईपास के पास से आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों से दो चोरी की मोटरसाइकिलें, एक TVS Apache और एक हीरो स्प्लेंडर बरामद की। साथ ही, उनकी निशानदेही पर 10 और मोटरसाइकिलें बरामद की गईं, जिनमें से कई हल्द्वानी और आस-पास के इलाकों से चोरी की गई थी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :