पुलिस ने गांजे के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया।

खबरे शेयर करे :

रुद्रपुर में पुलिस ने रेलवे स्टेशन रोड पर गांजे के साथ दो महिलाओं और एक पुरुष को गिरफ्तार किया हैं।आरोपियों के कब्जे से सात किलो 703 ग्राम गांजा बरामद हुआ है। महिलाएं बिहार से गांजा बेचने के लिए रुद्रपुर में देने आई थी। गश्त के दौरान शक होने पर उन्होंने उनसे उनके नाम पूछे तो उन्होंने अपने नाम सोनू साहनी (31वर्ष) पुत्र रमेश साहनी निवासी शेट्टी कालोनी, बिलासपुर, जिला रामपुर, उत्तर प्रदेश, पूजा यादव (27 वर्ष) पत्नी रोशन यादव तथा सविता यादव (31 वर्ष) पत्नी सोहन यादव निवासीगण गांधी चौक, थाना मोफासिल, जिला- छपरा, बिहार बताया। तलाशी लेने के बाद तीनों के पास से 7.703 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ करने पर दोनो महिलाओं ने बताया कि उक्त गांजा उन्होंने स्वयं अपने घर बिहार में तैयार किया है और सोनू साहनी की मां ललिता के कहने पर यहां रुद्रपुर लेकर आये हैं और यहा पर सोनू हमें लेने के लिये आया था। वहीं, सोनू साहनी ने बताया कि यह गांजा ये दोनों महिलायें छपरा, बिहार से मेरे कहने पर लेकर आयी हैं। जिसे मैं यहां पर बेचता हूं। पुलिस ने तीनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 व 8 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच एसआई चन्द्र सिंह के सुपुर्द की है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :