Udham Singh Nagar News: राष्ट्रीय मुए थाई चैंपियनशिप में शांतिपुरी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन, तीन पदकों पर जमाया कब्जा !

खबरे शेयर करे :

शांतिपुरी। राष्ट्रीय प्रो-एम मुए थाई एवं मुए बोरान नेशनल चैंपियनशिप चेन्नई में 10 से 12 जुलाई तक आयोजित हुई। इसमें शांतिपुरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

 

जूनियर वर्ग में अश्विन कार्की ने रजत पदक जीतकर विद्यालय का नाम रोशन किया जबकि आरव सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया। वहीं सीनियर वर्ग में टीम के कोच नितिन रावत ने भी रजत पदक जीतकर खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायी उदाहरण प्रस्तुत किया। खिलाड़ियों की सफलता पर अभिभावकों और क्षेत्रवासियों ने भी प्रसन्नता जताते हुए सभी विजेताओं को शुभकामनाएं दीं। साथ ही कोच नितिन रावत के कुशल प्रशिक्षण और मार्गदर्शन की सराहना की।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    नैनीताल हाईवे पर खूनी हादसा: दो युवकों की मौत से मचा कोहराम !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :भीषण टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है। इस हादसे के बाद से मृतकों के परिवारों में कोहराम मचा हुआ है और क्षेत्र में…


    खबरे शेयर करे :

    किच्छा मंडी में धान खरीद ठप, किसानों का फूटा गुस्सा; फिर शुरू हुआ धरना !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :किच्छा में तौल को लेकर हुए हंगामे के बाद धान खरीद शुरू नहीं हो सकी। इससे नाराज किसानों ने शुक्रवार को फिर धरना शुरू कर दिया और…


    खबरे शेयर करे :