Haridwar News: दो साधुओं की हत्या कर जंगल में दफनाए शव, पुलिस ने शुरू की गहन जांच !

खबरे शेयर करे :

हरिद्वार के पथरी क्षेत्र में स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर से जुड़ी घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी है। मंदिर में रहने वाले दो साधुओं के शव जंगल में गड्ढे से मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

थाना क्षेत्र स्थित पथरेश्वर महादेव मंदिर में रहने वाले दो साधुओं की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दोनों के शव मंदिर के पास जंगल में गड्ढा खोदकर दबाए गए थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। मामले में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर हत्या का संदेह जताया जा रहा है, जो घटना के बाद से फरार है।

 

पुलिस के अनुसार मंदिर के एक सेवादार ने पुलिस को दो साधुओं सेवा गिरी व उत्तम गिरी के लापता होने और अनहोनी की आशंका की सूचना दी। इसके बाद पथरी थाना प्रभारी रविंद्र सिंह पुलिस टीम और फॉरेंसिक विशेषज्ञों के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान मंदिर के समीप जंगल में खुदाई कराई गई, जहां से दोनों साधुओं के शव बरामद हुए।

जांच में जुटी पुलिस
पुलिस का मानना है कि हत्या के बाद साक्ष्य छिपाने की नीयत से शवों को गड्ढे में दफना दिया गया था। घटना की सूचना पर एसपी देहात शेखर सुयाल भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच की प्रगति का जायजा लिया। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच शुरू कर दी है।

प्रारंभिक जांच में दो दिन पहले मंदिर में ठहरे तीन साधुओं पर संदेह जताया गया है। घटना के बाद से वह फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसपी देहात शेखर चंद सुयाल का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    हरिद्वार कोर्ट में कल तय होगा उर्मिला सनावर की जमानत का फैसला, सबकी नजरें सुनवाई पर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रंगदारी और धमकी के आरोपों में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत के लिए अभी इंतजार करना होगा। पुलिस की ओर से जांच आख्या दाखिल…


    खबरे शेयर करे :

    सुरेंद्र कोली की मौत के बाद जांच तेज: अंतिम संस्कार हुआ, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :परिजनों ने हरिद्वार में ही खड़खड़ी श्मशान घाट पर कोली का अंतिम संस्कार किया। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है। बहुचर्चित निठारी कांड में सुप्रीम…


    खबरे शेयर करे :