Mussoorie News: संदिग्ध परिस्थितियों में व्यक्ति की मौत, हर पहलू से जांच कर रही पुलिस; पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार !

खबरे शेयर करे :

संदिग्ध परिस्थितियों में एक व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

मसूरी में 55 वर्षीय व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसे 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर कोतवाली मसूरी पुलिस अस्पताल पहुंची और मामले की जांच शुरू की।

एसएसआई सतेंद्र भाटी ने बताया कि मृतक की पहचान मदन सिंह (55) निवासी कठयेत टी स्टोर, क्लॉक टावर, मसूरी के रूप में हुई है। सिविल अस्पताल से कोतवाली मसूरी को सूचना दी गई कि एक व्यक्ति को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया है।

सूचना पर पुलिस टीम तत्काल अस्पताल पहुंची और आवश्यक जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजन भी अस्पताल में मौजूद रहे।
पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :