Haridwar: प्रशासन की सख्ती, 12 फीट से ऊंची कांवड़ और डीजे के साथ आए कांवड़ियों की एंट्री पर रोक !

खबरे शेयर करे :

हरिद्वार प्रशासन ने कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए मानकों के विपरीत डीजे और कांवड़ पर सख्ती शुरू कर दी है। निर्धारित आकार से अधिक बड़े डीजे और कांवड़ वाहनों को जनपद में प्रवेश नहीं दिया जा रहा है।

हरिद्वार में मानकों के विपरीत डीजे और कांवड़ लाने पर पुलिस प्रशासन ने कांवड़ियों को लौटा दिया। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशों के तहत प्रशासन मानकों के विपरीत डीजे एवं कांवड़ को जिले में प्रवेश नहीं करने दे रहा है। प्रशासन के अनुसार 10 फीट चौड़ाई और 12 फीट ऊंचाई से अधिक आकार वाले डीजे एवं कांवड़ को किसी भी स्थिति में हरिद्वार में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी

पंचक खत्म होते ही उमड़ा आस्था का सैलाब, अब होगी भागमभाग

पंचक समाप्त होने के बाद आस्था का सैलाब उमड़ने लगा है। अब डाक कांवड़ यात्रियों की आमद तेज होने के साथ ही धर्मनगरी में भागमभाग का दौर शुरू होने जा रहा है। अलग-अलग राज्यों से डाक कांवड़ लेकर आने वाले शिवभक्तों के वाहन हरिद्वार पहुंचने लगे हैं। आने वाले चार दिन पुलिस और प्रशासन के लिए सबसे कठिन परीक्षा वाले होंगे। डाक कांवड़ के वाहनों की बढ़ती संख्या के बीच यातायात व्यवस्था को सुचारू रखना सबसे बड़ी चुनौती होगी।

कांवड़ मेले के शुरुआती दिनों में पैदल कांवड़ यात्रियों की संख्या अधिक रही। अब मंगलवार को पंचक समाप्त होने के बाद से बुधवार, बृहस्पतिवार से डाक कांवड़ का जोर बढ़ गया है। बैरागी कैंप समेत शहर के विभिन्न हिस्सों में डाक कांवड़ यात्रियों के वाहन दिखाई देने लगे हैं। कई राज्यों से शिवभक्त जत्थों के रूप में हरिद्वार पहुंच रहे हैं और गंगाजल लेकर अपने गंतव्य की ओर रवाना हो रहे हैं।

उधर, कांवड़ मेले को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासन ने भी अंतिम चरण पर पूरा फोकस कर दिया है। भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था, पार्किंग और कांवड़ियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए पुलिसकर्मियों को मुस्तैद किया गया है। डाक कांवड़ के अंतिम चरण में हरिद्वार से लेकर उत्तर प्रदेश की सीमा तक पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यातायात को नियंत्रित रखने की होगी। ऐसे में अगले चार दिन पुलिस-प्रशासन के इंतजामों की असली परीक्षा माने जा रहे हैं। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर का कहना है कि डाक कांवड़ वाहनों के प्रवेश व निकासी के लिए इंतजाम किए गए हैं।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    हरिद्वार कोर्ट में कल तय होगा उर्मिला सनावर की जमानत का फैसला, सबकी नजरें सुनवाई पर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रंगदारी और धमकी के आरोपों में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत के लिए अभी इंतजार करना होगा। पुलिस की ओर से जांच आख्या दाखिल…


    खबरे शेयर करे :

    सुरेंद्र कोली की मौत के बाद जांच तेज: अंतिम संस्कार हुआ, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :परिजनों ने हरिद्वार में ही खड़खड़ी श्मशान घाट पर कोली का अंतिम संस्कार किया। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है। बहुचर्चित निठारी कांड में सुप्रीम…


    खबरे शेयर करे :