Haridwar News: घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ, जांच में जुटी पुलिस !

खबरे शेयर करे :

चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवरात चोरी कर लिए। पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

कृषि विज्ञान केंद्र धनौरी निवासी श्यामकली शर्मा के घर में शुक्रवार रात करीब 8:30 से 9:00 बजे के बीच अज्ञात लोगों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर घर में रखी नकदी, दो चांदी के पायल, एक सोने का कान का टॉप्स और दो मोबाइल फोन चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। वहीं, लगातार हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रवासियों में नाराजगी है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में रात्रि गश्त बढ़ाई जाए और चोरों की जल्द गिरफ्तारी की जाए। वहीं कोतवाल कमल मोहन भंडारी का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    हरिद्वार कोर्ट में कल तय होगा उर्मिला सनावर की जमानत का फैसला, सबकी नजरें सुनवाई पर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :रंगदारी और धमकी के आरोपों में जेल में बंद अभिनेत्री उर्मिला सनावर को जमानत के लिए अभी इंतजार करना होगा। पुलिस की ओर से जांच आख्या दाखिल…


    खबरे शेयर करे :

    सुरेंद्र कोली की मौत के बाद जांच तेज: अंतिम संस्कार हुआ, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी नजर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :परिजनों ने हरिद्वार में ही खड़खड़ी श्मशान घाट पर कोली का अंतिम संस्कार किया। अब सभी की नजर पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर है। बहुचर्चित निठारी कांड में सुप्रीम…


    खबरे शेयर करे :