

बारिश के बीच ट्रैकिंग के दौरान छह छात्र मुश्किल में पड़ गए। अचानक नदी का जलस्तर बढ़ने से रास्ता बंद हुआ तो सभी जंगल में फंस गए। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम ने चुनौतीपूर्ण रास्ते पर करीब छह किलोमीटर पैदल ट्रैकिंग कर छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला।
भारी बारिश के कारण स्वारना नदी का जलस्तर बढ़ने से जंगल में फंसे यूपीईएस के छह छात्रों को एसडीआ एफ की टीम ने सकुशल रेस्क्यू कर लिया। छात्र ट्रैकिंग के लिए मिसरास पट्टी के थान गांव स्थित स्वारना नदी क्षेत्र में गए थे। वापस लौटते समय अचानक तेज बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ गया और सभी छात्र जंगल में फंस गए।



