Almora News: नागार्जुन के नागनाथ विष्णु मंदिर में देवी भागवत कथा का आयोजन, 26 अगस्त को होगा भंडारा !

खबरे शेयर करे :

 

द्वाराहाट (अल्मोड़ा)। क्षेत्र के प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री नागनाथ विष्णु मंदिर नागार्जुन में परंपरानुसार पिछले 75 वर्षों से निरंतर श्रीमद्भागवत कथा सहित धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन होता आ रहा है। इसी क्रम में मंदिर परिसर में श्रीमद् देवी भागवत महापुराण कथा का आयोजन किया जा रहा है।

18 अगस्त से प्रतिदिन दोपहर एक बजे से शाम चार बजे तक कथा का आयोजन हो रहा है। कथा के यजमान हरी दत्त उप्रेती और लछिमा देवी हैं जबकि कथावाचक गणेश दत्त शास्त्री हैं। 26 अगस्त को विशाल भंडारे के साथ कथा की पूर्णाहुति होगी।

यजमान हरी दत्त उप्रेती और लछिमा देवी, ग्राम प्रधान रमेश चंद्र उप्रेती तथा आयोजक समस्त ग्रामवासियों ने श्रद्धालुओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करने और धार्मिक आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    अल्मोड़ा में नई कार्यकारिणी का गठन, मिली लटवाल निर्विरोध अध्यक्ष और भावना बनीं उपाध्यक्ष !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे : अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जिला सहकारी बैंक की प्रबंध समिति के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव अधिकारी व एसडीएम संजय…


    खबरे शेयर करे :

    Almora News: मांगों को लेकर मिनिस्टीरियल कर्मियों ने भरी हुंकार, जोरदार प्रदर्शन !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :अल्मोड़ा। मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने अपनी 12 सूत्री मांगों के निराकरण के लिए शुक्रवार को चौघानपाटा स्थित गांधी पार्क में धरना देकर जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार पर…


    खबरे शेयर करे :