उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की दस्तक, राहगीरों में मचा हड़कंप; वीडियो वायरल !

खबरे शेयर करे :

सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर तेंदुए की मौजूदगी ने स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ा दी है। देर शाम सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने के बाद राहगीरों में अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो सोशल तेजी से वायरल हो रहा है।

सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर देर शाम तेंदुआ घूमता हुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। राहगीरों ने सड़क किनारे झाड़ियों के पास तेंदुए को घूमते देखा, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर साझा कर दिया। यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग को अवगत कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ गई हैं। शाम ढलते ही सड़क पर आवाजाही कम हो जाती है, जिससे लोगों में किसी अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे अकेले खेतों, नहर किनारे और सुनसान क्षेत्रों में जाने से बचें। साथ ही रात के समय कोसी बांध मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही न करें। इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाए जाने की मांग की है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :