बदरीनाथ हाईवे पर भारी बोल्डर गिरे, 20 मीटर सड़क ध्वस्त; यातायात ठप, हेमकुंड यात्रा भी रुकी !

खबरे शेयर करे :

लगातार बारिश के बीच बदरीनाथ हाईवे पर आवाजाही मुश्किल हो गई है। सड़क धंसने और मलबा-बोल्डर आने से यात्रा प्रभावित हुई है।

बदरीनाथ हाईवे पर हाथी पहाड़ के पास करीब 20 मीटर सड़क ध्वस्त होने से यातायात प्रभावित हो गया है। सड़क क्षतिग्रस्त होने के कारण बदरीनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की तीर्थ यात्रा रुक गई है।

वहीं, मारवाड़ी चौकी के आगे क्रशर के पास हाईवे पर बड़े-बड़े बोल्डर आने की भी सूचना है।

इस स्थान पर सड़क कई जगह से धंस गई है, जिससे आवाजाही में परेशानी बढ़ गई है। बारिश के चलते हाईवे पर भूस्खलन और सड़क धंसने का खतरा बना हुआ है।

आज प्रदेश में भी बारिश का सिलसिला जारी है। प्रशासन और संबंधित विभाग की ओर से सड़क को सुचारु करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। 


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :