रेखा आर्या प्रकरण में ऑडियो जांच पर नजर, साहू के नेपाल भागने की आशंका से बढ़ी हलचल !

खबरे शेयर करे :

त्री रेखा आर्या से जुड़े मामले में एसआईटी ने ऑडियो को फोरेंसिक जांच के लिए भेजने की न्यायालय संबंधी कार्रवाई पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को ऑडियो भेजा जा सकता है, वहीं पुलिस गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य जुटा रही है और उसके नेपाल भागने की आशंका भी जताई जा रही है।

मंत्री रेखा आर्या मामले में एसआईटी बृहस्पतिवार को ऑडियो को न्यायालय के माध्यम से फॉरेंसिक लैब भेज सकती है। इसके लिए दस्तावेजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है। फिलहाल पुलिस गिरधारी लाल साहू की गिरफ्तारी के लिए साक्ष्य एकत्र करने में लगी है। बताया जा रहा है कि साहू के नेपाल भागने की भी आशंका है।

गौरतलब है कि पिछले सप्ताह मंत्री रेखा आर्या ने पति गिरधारी लाल साहू के खिलाफ कैंट थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। आरोप है कि साहू शादी के बाद से ही उन्हें प्रताड़ित करता आ रहा था। इसके अलावा उनके साथ कई तरह की धोखाधड़ी भी साहू ने की हैं। आरोप है कि साहू ने कंपनी के दस्तावेज पर उनके जाली दस्तावेज कर उनका नाम कंपनी के निदेशक पद से हटा दिया। इसके बाद जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें जातिसूचक शब्द कहकर प्रताड़ित किया। मारपीट की भी कोशिश की गई। इस मामले में पुलिस ने एसपी देहात जया बलोनी के नेतृत्व में एक 10 सदस्यीय एसआईटी का गठन किया था।

एसआईटी ने तीन दिन पहले मंत्री रेखा आर्या के बयान दर्ज किए। बताया जा रहा है कि मंत्री ने एसआईटी को उन गिरधारी के कुछ और राज भी बताए हैं। साथ ही यह भी बताया कि जाली दस्तावेज को एसआईटी किन जगहों से बरामद कर सकती है। ऐसे में एसआईटी साक्ष्य जुटाने में लगी है। हालांकि, अभी तक गिरधारी लाल साहू का पता नहीं चल सका है। इसी बीच खबरें यह भी आई हैं कि साहू यूपी के रास्ते नेपाल भाग गया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि एसआईटी गिरधारी को कब तक गिरफ्तार कर पाती है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    जमीनी विवाद में नया मोड़! हरक सिंह रावत की पत्नी ने दी कानूनी कार्रवाई की चेतावनी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :दीप्ति रावत का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने एक जमीनी विवाद में महिला को पूर्व मंत्री डॉ.हरक सिंह रावत की पत्नी बताने…


    खबरे शेयर करे :

    फरवरी-मार्च में होंगे राष्ट्रीय खेल! उत्तराखंड ने अभी से कसी कमर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी से जुड़ी तैयारियों को अब सरकारी मंजूरी की प्रक्रिया के भरोसे नहीं छोड़ा जाएगा। खेल विभाग ने स्पष्ट किया है कि एसओपी को…


    खबरे शेयर करे :