

सांस्कृतिक कार्यक्रम में जौनसार बावर के कलाकारों ने आकर्षक लोकगीतों व नृत्यों से विरासत की महफिल में रंग जमा दिया। साथ ही बहार-ए-लखनऊ की नृत्य श्रृंखला में कृष्णा मोहन की प्रस्तुति से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया।

विरासत महोत्सव के तीसरे दिन दून की सड़कों पर इतिहास की धरोहर दौड़ती हुई दिखी। विंटेज कार रैली में दुपहिया और चारपहिया वाहन दिन भर आकर्षण का केंद्र बन रहे। इन सभी वाहनों के मॉडल देश ही नहीं विदेशों के भी रहे। वहीं, शाम को आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में लोकनृत्यों ने समां बांध दिया।



