हिमस्खलन का मंडराया खतरा, गोमुख ट्रैक पर पर्यटकों की आवाजाही बंद !

खबरे शेयर करे :

गंगोत्री नेशनल पार्क ने मौसम और ट्रैक की मौजूदा स्थिति को देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से यह कदम उठाया है। भोजबासा और तपोवन क्षेत्र में फंसे सात ट्रैकर्स से संपर्क हो चुका है और सभी सुरक्षित स्थान पर हैं।

गंगोत्री नेशनल पार्क की ओर से गोमुख ट्रैक पर अधिक बर्फबारी के बाद अनिश्चितकालीन अस्थायी रोक लगा दी है। वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बीते दिनों ट्रैक पर अधिक बर्फबारी होने के कारण हिमस्खलन का खतरे के साथ ही कई स्थानों पर मार्ग क्षतिग्रस्त है। इसलिए सुरक्षा को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है।

बीते बृहस्पतिवार व शुक्रवार को गोमुख ट्रैक पर अधिक बर्फबारी होने के कारण वहां पर हिमस्खलन का खतरा बना है। साथ ही अधिक बर्फ के कारण कई स्थानों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त भी हुआ है। गंगोत्री नेशनल पार्क के अनुसार बर्फबारी के कारण भोजबासा व तपोवन क्षेत्र में सात ट्रैकर्स फंसे हुए हैं। हालांकि उन सभी से संपर्क हो गया है और वह सुरक्षित स्थान पर हैं।

ट्रैक पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी

 

उनको गंगोत्री तक पहुंचाने के लिए वन विभाग की ओर से प्रयास किया जा रहा है। रेंज अधिकारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि हिमस्खलन आदि के खतरे को देखते हुए गोमुख ट्रैक पर अनिश्चिकालीन अस्थायी रोक लगा दी गई है। जब तक मौसम सहित ट्रैक पर आवाजाही के लिए स्थिति सामान्य नहीं हो जाती तब तक किसी को भी ट्रैक पर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

बीते सितंबर के अंत में गोमुख सहित गंगोत्री ग्लेशियर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में अधिक बर्फबारी के कारण दो सौ से अधिक पर्वतारोही विभिन्न स्थानों में फंस गए थे। उस समय हेली सेवा और आईटीबीपी सहित एसडीआरएफ व वन विभाग ने इन सभी लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया था।

खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    उत्तरकाशी: यमुनोत्री धाम पहुंचे कर्नाटक और महाराष्ट्र के दो श्रद्धालुओं की मौत, अचानक बिगड़ी थी तबीयत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :यमुनोत्री धाम में यात्रा के दौरान दो यात्रियों की जान चली गई। यात्रा सीजन में यमुनोत्री धाम यात्रा मार्ग पर जान गंवाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या बढ़कर…


    खबरे शेयर करे :

    उत्तरकाशी रेस्क्यू ऑपरेशन तेज: फंसे पर्वतारोहियों को निकालने में जुटे तीन हेलिकॉप्टर, पांच सुरक्षित बाहर !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :खरा ब मौसम के चलते उत्तरकाशी में अलग-अलग स्थानों पर फंसे पर्वतारोहियों की सुरक्षित वापसी के लिए रेस्क्यू अभियान तेज कर दिया है। बेस कैंप समेत अन्य…


    खबरे शेयर करे :