चारधाम यात्रा के दौरान बड़ा हादसा, नदी में गिरी कार और बुझ गए 5 घरों के चिराग !

खबरे शेयर करे :

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसे ने चार लोगों की जान ले ली। कार गहरी खाई में गिरकर नदी में समा गई। पांच शव बरामद कर लिए गए हैं, जबकि वाहन में सवार अन्य लोगों की तलाश के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है।

गंगोत्री धाम के दर्शन की उम्मीद लेकर निकले सात लोगों का सफर गंगनानी के पास दर्दनाक हादसे में बदल गया। उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर गंगनानी के पास आज बृहस्पतिवार सुबह दर्दनाक हादसा हो गया। गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर एक वाहन अनियंत्रित होकर करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया। हादसे में अब तक पांच लोगों की घटनास्थल पर मौत होने की सूचना है। वाहन में गुजरात के छह यात्री और एक चालक सवार थे।

जानकारी के अनुसार, वाहन बृहस्पतिवार सुबह हिना के समीप से गंगोत्री धाम के लिए रवाना हुआ था। यात्री गंगोत्री धाम की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गंगनानी बाजार से आगे डबरानी की ओर बढ़ते समय वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया। देखते ही देखते वाहन सड़क से नीचे गहरी खाई में जा गिरा और नदी में समा गया।

हादसे के बाद घटनास्थल और नदी किनारे खौफनाक मंजर देखने को मिला। इससे पहले राहत एवं बचाव अभियान के दौरान नदी किनारे पांच लोगों के शव बरामद हुए। वाहन में कुल सात लोग सवार थे। लापता अन्य दो लोगों की तलाश जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और 108 आपातकालीन सेवा की टीमें मौके के लिए रवाना हुईं। राहत एवं बचाव दल ने घटनास्थल पर पहुंचकर सर्च अभियान शुरू किया।  हादसे के बाद क्षेत्र में अफरातफरी मच गई। पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें नदी किनारे और आसपास के क्षेत्र में तलाश अभियान चला रही हैं। वाहन में सवार सभी लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    सीएम धामी ने केंद्रीय वन मंत्री से की मुलाकात, हाईकोर्ट शिफ्टिंग और भूमि हस्तांतरण पर हुई चर्चा !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय मंत्री को बताया कि नैनीताल में वर्तमान हाईकोर्ट परिसर की भौगोलिक स्थिति और लगातार बढ़ते यातायात दबाव के कारण कई तरह की चुनौतियां…


    खबरे शेयर करे :

    आठ साल की बच्ची को जबड़े में दबोच ले गया गुलदार, मां ने दिखाई बहादुरी !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :गुलदार बच्ची को जबड़े में दबाकर जंगल की ओर ले गया। वह शोर मचाते हुए गुलदार के पीछे दौड़ पड़ी और करीब आधा किलोमीटर तक पीछा कर…


    खबरे शेयर करे :