नकाबपोश बदमाशों ने अधिवक्ता को गोली मारी

खबरे शेयर करे :

गदरपुर। नकाबपोश बदमाशों की दो गोलियां अधिवक्ता के पैर को चीरती हुई निकल गई और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। वारदात के बाद बाइक सवार फरार हो गए। पुलिस ने घटना की जानकारी ली और बाइक सवारों की तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गदरपुर सुनार वाली गली निवासी अधिवक्ता प्रशांत सिंह उर्फ मनी अपने भाई सत्यम सिंह के साथ स्कार्पियो संख्या यूके-06 बीजे-5050 से दुर्गा मंदिर गली स्थित फोटो स्टेट व स्टाम्प की दुकान पर आया। और स्टाम्प बनवाने के बाद जैसे ही फोन पर बात करते-करते दुर्गा मंदिर धर्मशाला मोड़ पर पहुंचा तो अचानक नकाबपोश बाइक सवार दो युवक आए और पीछे बैठा युवक पलक झपकते ही नीचे उतरा और अधिवक्ता प्रशांत पर पिस्टल से ताबड़तोड़ गोलियां चलाने लगा।
इस दौरान दो गोली प्रशांत के पैर को चीरती हुई बाहर निकल गई और वह लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गये। गोलियों की आवाज सुनकर दुकानदारों में हड़कंप मच गया। थोड़ी देर बाद सभी घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। आनन-फानन में घायल का भाई प्रशांत को निजी अस्पताल ले गया।
जहां हालत खतरे से बाहर होने के कारण निजी अस्पताल संचालक ने घायल को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सूचना मिलते ही कोतवाल धीरेंद्र कुमार, एसएसआई दीपक कौशिक ने घटना की जानकारी ली और हमलावर की तलाश शुरू कर दी।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :