नदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी, पुलिस शव की शीनाख्त मे जुटी।

खबरे शेयर करे :

हल्द्वान/उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी के मनेरा में भागीरथी नदी किनारे महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है।

जानकारी के अनुसार, सुबह मनेरा क्षेत्र के कुछ लोगों को भागीरथी नदी के दाएं किनारे पर एक शव दिखा, जिससे लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में शव की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची।कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि शव बुजुर्ग महिला का है, जिसकी उम्र करीब 60 वर्ष से अधिक लग रही है। शव का पंचायत नामा भर कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जा रहा है। शव की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।कोतवाल ने कहा कि उत्तरकाशी में साधु संतों के निधन के बाद उन्हें नदी में जल व नदी किनारे भू समाधि भी दी जाती है। यह शव उनमें से भी एक हो सकता है। जो नदी का जलस्तर बढ़ने से किनारे लगा हो सकता है। शिनाख्त न होने पर 72 घंटे बाद का शव अंतिम संस्कार कर दिया जाएगा।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :