अवैध लीसा से भरी बस पुलिस ने पकड़ी,चालक फरार,एक गिरफ्तार

खबरे शेयर करे :

अल्मोड़ा।बस मे सवारी की जगह लीसा से भरे अवैध ड्रम लाये जारहे थे,पुलिस व एस ओ जी की टीम ने बीच रास्ते मे जब बस को रोका तो चालक मौके से फरार जबकी बस मे बैठा एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

जानकारी के अनुसार एसएसपी देवेंद्र पींचा के निर्देश पर सीओ विमल प्रसाद के पर्यवेक्षण व थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह व एसओजी प्रभारी कुंदन सिंह रौतेला के नेतृत्व में बुधवार को संयुक्त टीम क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। इस बीच दौलाघट तिराहे पर बस संख्या यूके 02पीए-0104 आते हुए दिखाई दी। उसको चेकिंग के लिए रुकवाया गया। बस में लीसे से भरे 380 टिन बरामद हुए जोकि अवैध थे। इस बीच बस चालक प्रदीप जोशी निवासी लालकुआं मौके से फरार हो गया‌। जबकि चालक के बराबर वाली सीट पर बैठे राकेश पांडे 27 पुत्र कैलाश चंद पांडे निवासी ग्राम बांसतोली थाना कांडा जिला बागेश्वर को गिरफ्तार किया गया। मामले में अभियुक्तगणों के खिलाफ सोमेश्वर थाने में धारा 26ध् 42 भारतीय वन अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। इधर पकड़े गए राकेश पांडे ने पूछताछ में बताया कि लीसा महेंद्र सिंह व विक्रम बोरा का है जोकि लमगड़ा अल्मोड़ा के रहने वाले हैं। उन्होंने गोविंदपुर दौलाघट से लीसा भरकर बरेली (उप्र) ले जाने के लिए बुकिंग की थी। इधर फरार चालक की तलाश जारी है। टीम में थानाध्यक्ष व एसओजी प्रभारी के अलावा थाने के हेड कांस्टेबल वीरेंद्र चंद्र राय तथा एसओजी के कांस्टेबल राजेश भट्ट व मोहम्मद यामीन शामिल थे।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :