

हल्द्वानी।दमुआढूंगा के पास सुबह मॉर्निंग वाक को निकले एक व्यक्ति को दो लोगो ने सम्मोहन कर सोने की अंगोठी और कुछ नगद लूट ली,पुलिस ठगों की तलाश कर रही है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार आज प्रातः दमुआढूंगा पंचचकी के पास पुरान चंद्र तिवारी घूमने निकले था तभी एक युवक ने आकर उनसे अपना परचित बताते हुए भाई के सगाई की बात करी।इसी बीच उस युवक ने अपने एक अन्य साथी को भी बुलालिया,उस युवक ने उनको सम्मोहन कर सोने की अंगूठी और कुछ नगदी लेकर दोनो फरार हो गये।
कुछ दर बाद जब उस युवक को अपने आप को ठगे जाने का एहसास हुआ तो उसने पास की चौकी मे जाकर घटना की जानकारी दी।फिलहाल काठगोदाम पुलिस आस पास के सभी सीसीटीवी कैमरे देख रही है।


