स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों को बड़ी राहत मिलीः सुरेश भट्ट

खबरे शेयर करे :

देहरादून। राज्य स्तरीय राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य एवं अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष सुरेश भट्ट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में किए गए कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में लिए गए ऐतिहासिक फैसले पर उनका स्वागत करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार जाताया है। श्री भट्ट ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कैबिनेट की बैठक में स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों को बड़ी राहत मिली है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत के प्रस्ताव पर कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए हैं। मेडिकल कॉलेज पिथौरागढ़ और हरिद्वार में 240 – 240 नर्सिंग के पदों पर सीधी भर्ती किए जाने का फैसला किया गया है, इसके अलावा सरकार ने ओपीडी, आईपीडी और कई प्रकार के चिकित्सा की रजिस्ट्रेशन शुल्क और एडमिशन चार्ज भी कम किया है ,इसके अलावा प्राइवेट वार्ड जनरल वार्ड और एसी रूम के भी दाम कम करने का निर्णय लिया गया है। साथ ही एंबुलेंस चार्ज भी कम किया गया है, लैब चार्ज में भी लोगों को राहत देने का फैसला लिया गया है। इसके अलावा सरकारी अस्पतालों में किसी की भी मृत्यु होगी तो एंबुलेंस निशुल्क पार्थिव शरीर को घर तक पहुंचाएगी और यूजर चार्ज समान रूप से लिया जाएगा। श्री भट्ट ने कहा कि श्री धामी की अध्यक्षता में लिए कैबिनेट के फैसले न सिर्फ ऐतिहासिक हैं बल्कि इसका सीधा फायदा आम गरीब लोगों को मिलेगा। श्री भट्ट ने कहा कि राज्य की भारतीय जनता पार्टी की सरकार राज्य के हर नागरिक तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए प्रतिबद्ध है। श्री भट्ट ने आज लिए गए कैबिनेट की फैसले पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत का आभार जाताया है।


खबरे शेयर करे :
  • Related Posts

    रुड़की: कलियर के गेस्ट हाउस में मिला मुजफ्फरनगर के यूट्यूबर का शव, वीडियो कॉल पर मौत !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :पिरान कलियर में एक गेस्ट हाउस के कमरे में यूट्यूबर का शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मुजफ्फरनगर निवासी आतिफ के रूप में हुई…


    खबरे शेयर करे :

    Uttarakhand: आठ महीने पहले रची थी शादी, अब शिक्षिका सृष्टि कंडारी मौत मामले में पति-ननद गिरफ्तार !

    खबरे शेयर करे :

    खबरे शेयर करे :29 जुलाई को शिक्षिका सृष्टि कंडारी ने अपनी जान दे दी। मौत से पहले बनाए गए कथित वीडियो में सृष्टि की आवाज में जो बेबसी झलकती है,…


    खबरे शेयर करे :